ओम पुरी (Om Puri) का आज यानी रविवार को 70वां जन्मदिन है। आज भले ही ओम पुरी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वो अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों में जिंदा हैं। ओम पुरी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी सुर्खियों में रहे।
नई दिल्ली | बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध कलाकार ओम पुरी (Om Puri) का जन्म 18 अक्टूबर, 1950 में हुआ था। आज भले ही ओम पुरी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके किरदार लोगों के दिल में जिंदा हैं। ओम पुरी ने अपने दमदार अभिनय से एक मिसाल कायम कर दी कि साधारण सा दिखने वाला शख्स भी क्या कुछ नहीं कर सकता है। ओम पुरी ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना कला का हुनर दिखाया। उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही, पर्सनल लाइफ उतनी ही विवादित रही। ओम पुरी ने दो शादियां की थी। उनकी दूसरी पत्नी नंदिता पुरी ने ओम पुरी आत्मकथा में कई हैरान करने वाले खुलासे किए थे। आज ओमपुरी के 70वें जन्मदिन (Om Puri Birthday) पर हम आपको बता रहे हैं उनके जीवन के कुछ विवाद।
55 साल की नौकरानी से थे ओमपुरी के संबंध
ओम पुरी की जर्नलिस्ट पत्नी नंदिता पुरी (Nandita Puri) द्वारा लिखी गई किताब ‘असाधारण नायक ओमपुरी’ में उनके बचपन से लेकर बुढ़ापे तक के किस्सों का जिक्र किया गया है। ओम पुरी जब 14 साल के थे तब ही उऩ्होंने 55 साल की एक नौकरानी से शारीरिक संबंध बना लिए थे। वहीं ओम पुरी से जब इसपर सवाल पूछा गया था तो उनका जवाब सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया था। उन्होंने कहा था कि आप मुझे एक बात बताइए, इसमें 14 साल के बच्चे का कुसूर है या 55 साल की औरत का? नंदिता ने अपनी किताब में बताया है कि ओम पुरी के मामा के घर पर लाइट जाने के बाद नौकरानी ने उन्हें पकड़ लिया था और संबंध बनाए थे। इसे ओमपुरी का पहला प्यार भी बताया गया है।
पत्नी नंदिता ने बुक में खोले ओम पुरी के राज
वहीं ओम पुरी ने अपनी जवानी के दिनों के बाद 37 साल की उम्र में एक और नौकरानी के साथ संबंध बनाए थे। किताब में इस नौकरानी को कम उम्र की बताया गया था। जिसपर ओम पुरी ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया था। उन्होंने बताया था कि कोई 5 साल छोटा है तो कम उम्र का हो गया। मेरे लिए वो नौकरानी नहीं थी। वो हमारे घर पर सबकी देखरेख किया करती थीं। मेरे पिताजी 80 साल के थे और उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं था। तभी वो आई थीं और मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। वो एक तलाकशुदा महिला थी और मेरी शादी नहीं हुई थी। अब 37 साल के उम्र के आदमी की कोई जरूरत नहीं होता है क्या?
बता दें कि ओम पुरी की पत्नी नंदिता के किताब लिखने के बाद उनके रिश्ते पति से खराब हो गए थे। बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों का एक बेटा ईशान है।