बॉलीवुड

शूटिंग के दौरान फटे जूते पहनकर आते हैं सलमान खान, पलक तिवारी-जस्सी गिल ने खोली पोल, बताई वजह

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मच अवेटिड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में पलक तिवारी ने सलमान खान को लेकर कई राज खोले थे अब एक बार फिर इन्होंने और एक्टर जस्सी गिल (Jassie Gill) ने एक्टर को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।

2 min read
Apr 19, 2023
kisi ka bhai kisi ki jaan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: किसी का भाई किसी की जान का दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं और पठान फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब सलमान खान की फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इस ईद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज में बस 2 दिनों का वक्त बचा है। फिल्म की टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। वहीं फिल्म में पलक तिवारी भी दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान के बारे में कुछ राज खोले थे और अब एक बार फिर उनका पिटारा खुला है।

दरअसल में सलमान खान समेत सभी सितारे इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। इस दौरान पलक तिवारी और अभिनेता जस्सी गिल ने सलमान की जिंदगी से जुड़े एक राज का खुलासा किया है।

मीडिया से बातचीत के दौरान पलक तिवारी और जस्सी गिल ने बताया कि आप लोगों को लगता है कि सलमान खान बहुत बड़े स्टार हैं, लेकिन आप यकीन नहीं करेंगे कि वो जमीन से जुड़े हैं। वो हमारे साथ सेट पर काफी फ्रेंडली रहते हैं। पूरी शूटिंग के दौरान हमें कभी लगा ही नहीं कि हम किसी सुपरस्टार के साथ काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के टिकट की कीमत को घटाकर किया मात्र इतने रुपये

जस्सी गिल ने बताया कि सलमान खान सिर्फ शॉर्ट्स और चप्पल पहनकर सेट पर आ जाते हैं। उसी समय पलक ने उनके फटे जूतों का जिक्र किया। पलक तिवारी ने बताया, लोगों को लगता है कि वो बहुत बड़े स्टार हैं। उनके पास काफी पैसा है, ये और वो।

आपको बता दें, उनके जूतों में छेद होता है। पलक तिवारी की इस बात को काटते हुए जस्सी ने बोला मैं भी यही बताना चाह रहा था कि, जो लेदर शूज वो हमेशा पहनकर रखते हैं, वो फटे हुए हैं। वो सबसे ज्यादा कंफर्टेबल उन्हीं जूतों में होता हैं जैसा कि वो बताते हैं, इसलिए वो उन्हें पहनते हैं।

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इस साल ईद के मौके पर यानी 21 अप्रैल 2023 को रिलीज की जाएगी। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। सलमान द्वारा निर्मित इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, अभिमन्यू सिंह, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी भी है।

यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra ने Raghav Chadha संग की गुपचुप सगाई?

Published on:
19 Apr 2023 12:25 pm
Also Read
View All