बॉलीवुड

Pooja Hegde की इस साल आएंगी 4 बड़ी फिल्में, सलमान, प्रभास, रणवीर होंगे हीरो

साल 2021 में पूजा हेगड़े ( Pooja Hegde ) की आएंगी 4 फिल्में प्रभास के साथ 'राधेश्याम' की शूटिंग हुई शुरू सलमान खान और रणवीर सिंह के साथ भी आएंगी नजर
2 min read
• •
Jan 06, 2021
Pooja Hegde की इस साल आएंगी 4 बड़ी फिल्में, सलमान, प्रभास, रणवीर होंगे हीरो
Pooja Hegde की इस साल आएंगी 4 बड़ी फिल्में, सलमान, प्रभास, रणवीर होंगे हीरो

मुंबई। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ( Pooja Hegde ) के लिए साल 2021 वर्कफ्रंट के मामले में सौगात लेकर आया है। इस साल पूजा की चार बड़ी फिल्में आएंगी। इनमें एक सलमान ( Salman Khan ) , दूसरी प्रभास ( Prabhas ) और तीसरी रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) के साथ होंगी। ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) के साथ 'मोहनजोदारो' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही प्रभास स्टारर 'राधेश्याम' ( Radhe Shyam Movie ) मूवी की शूटिंग शुरू की है।

3 जनवरी से शुरू की राधेश्याम की शूटिंग
खूबसूरत अदाकारा पूजा ने काफी व्यस्त शेड्यूल के साथ नए साल की शुरुआत की है। वह कहती है,'मैं सेट पर काम करते हुए नए साल में एंट्र करते हुए खुश हूं। मैंने 3 जनवरी से राधेश्याम के लिए अगला शूट शेड्यूल शुरू कर दिया है जिसके बाद 'सर्कस' की शूटिंग का रुख करूंगी। इसलिए, दोनों के बीच बिना किसी ब्रेक के, बैक टू बैक शूट लाइन-अप है।'

'वह काम कर रही हूं, जो मुझे पसंद है'
वह आगे बताती हैं,'मैं इस वर्ष के लिए सुपर उत्साहित हूं, 2021 के नए अध्याय के लिए इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कह सकती थी, क्योंकि मैं वह काम कर रही हूं, जो मुझे पसंद है। आशा है कि हर साल मेरे लिए इसी तरह बहुत कुछ ले कर आये और निश्चित रूप से यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि 2021 में क्या-क्या होता है।'

एक तेलुगु फिल्म भी शामिल
बता दें कि यह नया साल अभिनेत्री के लिए काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है, जिसमें उनके पास 4 बड़ी फिल्में हैं, जिनमें 2 बॉलीवुड फिल्मों से लेकर पैन-इंडिया फिल्म के साथ-साथ एक तेलुगु फिल्म भी शामिल है। अभिनेत्री हाल ही में बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर हिट दे रहीं है और अब वह नए साल में कई और मनोरंजक, विभिन्न परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं।

'राधेश्याम' के बाद 'सर्कस'
2021 को अपना वर्ष बनाने के लिए तैयार, पूजा जल्द रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के साथ, सलमान खान के साथ 'कभी ईद कभी दीवाली' और प्रभास के साथ पैन-इंडिया फिल्म 'राधेश्याम' शुरू करेंगी। इसके अलावा वह अखिल अक्किनेनी के साथ 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' में दिखाई देंगी।

Published on:
06 Jan 2021 12:39 am
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा बयान, बोले- ये होना ही नहीं चाहिए था

‘हमें तमाशबीन नहीं, हीरो बनना होगा’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद विद्युत जामवाल का फैंस पर फूटा गुस्सा

‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है