बॉलीवुड

प्रेमानंद महाराज से मिलकर आई पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ऐसा लग रहा था जैसे…

Poonam Pandey Meet Premanand Maharaj: पूनम पांडे ने हाल ही में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी। अब उन्होंने उनसे मिलने का एक्सपीरियंस बताया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
2 min read
Feb 25, 2026
Poonam Pandey reaction after Premanand Maharaj meet said lag raha tha jaise hagwan baithe ho
पूनम पांडे ने की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात

Poonam Pandey Meet Premanand Maharaj: अपनी बोल्ड इमेज और सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने के लिए मशहूर पूनम पांडे इन दिनों अपनी भक्ति को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह प्रेमानंद के सामने रोती हुईं नजर आई थीं। ऐसे में अब उन्होंने उसी मुलाकात पर बड़ा रिएक्शन दिया है। 

प्रेमानंद महाराज से मिलकर आई पूनम पांडे में दिखे बदलाव (Poonam Pandey Meet Premanand Maharaj)

होली का त्योहार नजदीक है, और इसी मौके पर पूनम पांडे श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचीं। उन्होंने न केवल बांके बिहारी के दरबार में मत्था टेका, बल्कि प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन भी किए। महाराज जी का सत्संग सुनकर पूनम इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे।

वृंदावन से लौटने के बाद जब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो उनके व्यवहार में एक अलग ही ठहराव दिखा। उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए कहा, "मैं प्रेमानंद महाराज जी से मिली और सच कहूं तो ऐसा लग रहा था जैसे साक्षात भगवान सामने बैठे हों। मैं वहां बहुत रोई, मन एकदम हल्का हो गया।" पूनम ने न सिर्फ पैपराजी को वृंदावन का गुलाल लगाया, बल्कि उनसे 'राधे-राधे' जपने का आग्रह भी किया।

पूनम पांडे के कपड़ों में भी दिखा चेंज

पूनम का यह बदलाव सिर्फ उनके व्यवहार तक सीमित नहीं है। उनके पहनावे में भी बड़ा बदलाव दिखा। उन्हें अब अक्सर सलवार-सूट और माथे पर तिलक लगाए देखा जा रहा है। अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा— "शांति बाहर, शक्ति भीतर" (Peace outside, strength inside)। उनके चेहरे का ग्लो और यह आध्यात्मिक बातें देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या पूनम ने हमेशा के लिए विवादों का रास्ता छोड़ दिया है?

बेहद कठिन रही है पूनम पांडे की जिंदगी

पूनम पांडे का यह आध्यात्मिक झुकाव उनके पिछले कुछ सालों के मानसिक और निजी संघर्षों का नतीजा भी हो सकता है। साल 2020 में उन्होंने सैम बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता खुशियों के बजाय विवादों और दर्द से भरा रहा। शादी के कुछ ही दिनों बाद, हनीमून के दौरान उन्होंने पति पर मारपीट और शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे।

साल 2021 में भी उन्होंने शारीरिक चोटों की शिकायत की, जिसके बाद वह अपने पति से पूरी तरह अलग हो गईं थी और अब उनका झुकाव भक्ति की ओर नजर आ रहा है। कहते हैं कि भक्ति कब और कैसे किसी का जीवन बदल दे, यह कोई नहीं जानता। पूनम पांडे का यह नया अवतार उनके जीवन का एक नया अध्याय साबित हो सकता है।

Updated on:
25 Feb 2026 11:44 pm
Published on:
25 Feb 2026 11:44 pm
Also Read
View All
“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, छात्रों को दिया समर्थन, बोले- मैं गुस्से से खौल रहा हूं

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’

इस हफ्ते थिएटर और OTT रिलीज में छिपे हैं ये 5 बड़े सरप्राइज, कहीं है कोर्टरूम ड्रामा तो कहीं बारिश और रोमांस