प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) Oops मोमेंट का शिकार होने से बचीं छोटे से बैग से ड्रेस को छुपाया लोगों ने सोशल मीडिया पर किया बुरी तरह ट्रोल
नई दिल्ली | बॉलीवुड स्टार्स कई बार ऐसे कपड़े पहन लेते हैं जिनकी वजह से उन्हें शर्मिंदा होना पड़ता है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस के Oops मोमेंट भरे हुए हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ जो पति निक जोनस के साथ 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में पहुंची थीं। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान प्रियंका अपनी ड्रेस को बार-बार संभालते हुए दिखाई दीं। यहां तक कि उनको अपनी पारदर्शी ड्रेस को हैंड बैग से छुपाना पड़ा।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) गोल्डन और काले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं लेकिन उनकी पारदर्शी ड्रेस उनके लिए मुसीबत बन गई। अगर प्रियंका सही समय पर अपनी ड्रेस को छुपाती नहीं तो वो Oops मोमेंट का शिकार हो सकती थीं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका ड्रेस को लेकर कितनी परेशान हैं। प्रियंका की ड्रेस को देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ यूजर्स ने उनकी समझदारी की तारीफ भी की। एक ने लिखा कि बैग का सही इस्तेमाल किया गया।
बता दें कि इससे पहले प्रियंका (Priyanka Chopra) का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह के दौरान पिंक ड्रेस भी काफी चर्चाओं का विषय रहा था। वहीं पति निक जोनस ब्लैक कलर के सूट में दिखाई दिए थे। हाल ही में प्रियंका की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन फिर भी क्रिटिक्स की सराहना ज़रूर फिल्म को मिली। प्रियंका के साथ फरहान अख्तर भी नज़र आए थे।