बॉलीवुड

हाथ में बोतल बिना मेकअप सुनसान सड़क पर नजर आई प्रियंका, फोटो देखकर लगेगा जैसे…

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है इसके साथ जबरदस्त चर्चाओं का विषय बन गई है।
2 min read
Priyanka Chopra Spotted holding bottle on street during Spain vacation
Priyanka Chopra

नई दिल्ली: ग्लोबल स्टार बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों स्पेन में हैं और वैकेशन इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर रहीं हैं। प्रियंका हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है इसके साथ जबरदस्त चर्चाओं का विषय बन गई है।

दरअसल इस फोटो में प्रियंका स्पेन की सुनसान सड़क पर रात में बोतल थामे नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो इस फोटो में काफी शांत और मायूस सी नजर आ रही हैं। जिसके कारण प्रियंका की ये फोटो सोशल मीडिया भी जमकर वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर वैकेशन की लेटेस्ट फोटो शेयर की है। जिसमें आप प्रियंका को शॉर्ट्स ब्लू आउटफिट में दिखे सकते हैं। बिना मेकअप के और उनके चेहरे पर मायूसी सी दिखाई दे रही हैं। फोटो में प्रियंका हाथ में बोतल लिए हुए दीवार से टिकी हुई पोज दे रही हैं। उनके पीछे दीवार पर बनी ग्रफीटी दिख रही है। इसके अलावा पीछे सुनसान सड़क भी नजर आ रही है।

इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिए कैप्शन में लिखा- 'अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं... आप पीछे गिर जाएंगे #musings'। जहां प्रियंका के फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। वहीं, कई सेलेब्रिटीज ने भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो उनके संग वैकेशन इंजॉय करती नजर आ रही थीं। इस वैकेशन पर प्रियंका के संग उनके दोस्त भी गए हैं।

Updated on:
14 Oct 2021 04:55 pm
Published on:
14 Oct 2021 03:45 pm