
बॉलीवुड एक्टर Rajkumar Rao फिल्मों के अलावा अपनी लवलाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड patralekha के साथ स्पॉट किए जाते हैं। आए दिन दोनों की एक साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं राजकुमार ने हाल ही में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीर काफी चर्चा में है।
दरअसल, पत्रलेखा इन दिनों अपनी वेब फिल्म 'बदनाम गली' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही इस फिल्म का एक पोस्टर सामने आया है। इसमें पत्रलेखा प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। इस मूवी में उनके अपोजिट 'मिर्जापुर' एक्टर दिव्येंदु शर्मा लीड रोल में हैं। इस तस्वीर को राजकुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'ऐसा अक्सर नहीं होता जब हमारे पोस्टर एक ही दिन आएं। वंडर गर्ल पत्रलेखा मुझे तुम पर गर्व है।'
राजकुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों कंगना रनौत के साथ फिल्म 'मेंटल है क्या' में काम कर रहे हैं। हाल ही में इस मूवी का नया पोस्ट सामने आया है। इस पोस्टर में इन दोनों ने अपनी जीभ पर सेविंग ब्लेड रखा हुआ है।