बॉलीवुड

रश्मिका के हाथों में सजीं सासू मां की दी हुई विरासत, चूड़ियां पहनाते वक्त क्यों रो पड़ीं विजय की मां

Rashmika Mandanna Mother In Law: रश्मिका के हाथों में सजीं सासू मां की दी हुई विरासत और ये एक ऐसा भावुक पल था जो दोनों परिवारों के बीच गहरे रिश्तों को दर्शाता है।
less than 1 minute read
Feb 26, 2026
रश्मिका के हाथों में सजीं सासू मां की दी हुई विरासत, चूड़ियां पहनाते वक्त क्यों रो पड़ीं विजय की मां
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (सोर्स: x)

Rashmika Mandanna Mother In Law: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस Rashmika Mandanna और एक्टर Vijay Deverakonda ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, ये समारोह आज सुबह आंध्र प्रदेश की परंपराओं के मुताबिक संपन्न हुआ। बता दें, सीनियर फिल्म पत्रकार Sridhar Pillai ने सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े को बधाई देते हुए बताया कि शादी की रस्में सुबह करीब 10:10 बजे पूरी हुईं।

औपचारिक स्वागत और परंपरा सौंपने का प्रतीक

शादी से पहले ऐसी खबर खूब चर्चा में थी कि विजय की मां ने अपनी बहू को विरासत के रूप में चूड़िया दी है, जो बहुत खास है, जो बेहद इमोशनल मोमेंट है, जिसमें विजय की मां माधवी ने अपनी नई बहू रश्मिका को परिवार की विरासत मानी जाने वाली खानदानी चूड़ियां भेंट कीं और इमोशनल नजर आई। बता दें, ये सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि परिवार में बहू के रूप में औपचारिक स्वागत और परंपरा सौंपने का प्रतीक माना जाता है। खबरों के मुताबिक, जब माधवी ने अपने हाथों से रश्मिका को चूड़ियां पहनाईं, तो उनकी आंखें नम हो गईं। ये पल वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद खास और यादगार बन गया। सोशल मीडिया पर इस भावुक क्षण की चर्चा तेजी से हो रही है और फैंस इसे 'दिल छू लेने वाला' बता रहे हैं।

सादगी और पारिवारिक मूल्यों पर बेस्ड शादी

रश्मिका और विजय की शादी सादगी और पारिवारिक मूल्यों पर बेस्ड बताई जा रही है। साथ ही, करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित इस समारोह ने ये दिखाया कि स्टारडम से परे, पारिवारिक परंपराएं और भावनाएं सबसे ऊपर होती हैं। फिलहाल कपल की ओर से आधिकारिक तस्वीरों का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन शादी की खबर ने फैंस के बीच फोटोज का उत्साह बढ़ा दिया है।

Updated on:
26 Feb 2026 02:37 pm
Published on:
26 Feb 2026 02:37 pm
Also Read
View All
“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, छात्रों को दिया समर्थन, बोले- मैं गुस्से से खौल रहा हूं

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’

इस हफ्ते थिएटर और OTT रिलीज में छिपे हैं ये 5 बड़े सरप्राइज, कहीं है कोर्टरूम ड्रामा तो कहीं बारिश और रोमांस