बॉलीवुड

Rishi Kapoor के देहांत के 48 घंटों बाद बेटी Riddhima Kapoor पहुंची घर, गाड़ी से पहुंची मुंबई

पिता ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor Death ) के देहांत के दो दिन बाद पहुंची बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ( Riddhima Kapoor Sahni ) बेटी समारा साहनी ( Samara Sahni ) संग मुंबई की सड़कों पर हुई स्पॉट
2 min read
• •
May 03, 2020
Riddhima Kapoor reached Mumbai
Riddhima Kapoor reached Mumbai

नई दिल्ली। पिता ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor Death ) के देहांत के दो दिन बाद आखिरकार बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ( Riddhima Kapoor Sahani ) मुंबई अपने परिवार के पास पहुंच गई हैं। आज सुबह उन्हें बेटी समारा साहनी ( Samara Sahni ) संग मुबंई में स्पॉट किया गया। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि 1400 किलोमीटर की दूर का सफर तय करने के बाद रिद्धिमा और उनकी बेटी काफी थकी हुईं नज़र आ रही हैं। रिद्धिमा दिल्ली में अपने ससुराल में थीं।

बता दें लाख कोशिश करने के बाद भी रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थी। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) की वजह से सभी सीमाएं सील थी। इस वजह से उन्हें फ्लाइट से सफर तय करने की आज्ञा नहीं मिली। लेकिन सड़क द्वारा घर जाने की परमिशन मिल गई थी। अगर रिद्धिमा उस दिन भी मुंबई के लिए निकलती तो वह वक्त पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भी नहीं पहुंच पाती। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की सारी प्रक्रिया रिद्धिमा ने फोन पर वीडियो कॉल के माध्यम से देखी थी। ऋषि कपूर को कैंसर था। जिस वजह से उनके शव को ज्यादा देर तक नहीं रखा जा सकता था। वहीं प्रशासन की अनुमति के अनुसार मात्र 20 लोगों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।

30 अप्रैल की सुबह 8:45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। 2018 से वह ल्यूकेमिया ( Leukemia ) की बीमारी से ग्रस्त थे। अक्सर उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जाता था। फिल्म ‘राजमा चावल’ ( Rajma Chawal ) की शूटिंग के लिए ऋषि कपूर दिल्ली आए थे। जहां अत्यधिक प्रदूषण से उनकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Published on:
03 May 2020 04:45 pm
Also Read
View All
‘हमें तमाशबीन नहीं, हीरो बनना होगा’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद विद्युत जामवाल का फैंस पर फूटा गुस्सा

‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है

‘असली हिम्मत इसे कहते हैं’, घायल ड्राइवर को खुद अस्पताल ले कर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फैंस बोले- रियल लाइफ हीरो