बॉलीवुड

लड़की बनकर जेंट्स वॉशरूम में चले गए थे ऋषि कपूर, वहां मौजूद लड़को का कुछ ऐसा था रिएक्शन

एक जमाने में ऋषि कपूर को लड़की के किरदार में देखना कोई हैरान करने वाली बात नहीं थी। लेकिन एक एक्टर होने के कारण वह अपना रोल काफी अच्छे से निभाते थे। लेकिन कई बार उन्हें लड़की के कपड़ो में देख लोग हैरान हो जाते थे। चलिए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...

2 min read
May 26, 2022
लड़की बनकर जेंट्स वॉशरूम में चले गए थे ऋषि कपूर, वहां मौजूद लड़को का कुछ ऐसा था रिएक्शन

इन दिनों सोशल मीडिया पर पुराने फिल्मी किस्से खूब गूंज रहे हैं। एक ऐसा ही खास किस्सा बाॅलीवुड एक्टर ऋषि कपूर से जुड़ा हुआ हैं। क्या आप जानते हैं कि फिल्म रफू चक्कर में जब ऋषि कपूर को एक लड़की का गेटअप धारण करना पड़ा था तो उस दौरान उन्हें कई चीजों का सामना भी करना पड़ा था। चलिए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

बता दे कि बॉलीवुड स्टार्स को अपने रोल में ढलने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ती है, कैमरा के सामने जो चीज होती है यह तो हम पर्दे पर देख लेते हैं। लेकिन इस कैमरे के पीछे कई रोचक किस्से लोगों के दिलों में बस जाते हैं। जो कोई कभी भूल नहीं पाता हैं। ऐसा ही एक किस्सा ऋषि कपूर की फिल्म रफूचक्कर का है। जिसमें उन्होंने एक लड़की का किरदार निभाया था, लड़की का किरदार निभाया था तो लड़कियों वाली दिक्कतें तो ऋषि कपूर के सामने आनी ही थी।

उस जमाने में ऋषि कपूर को लोग चॉकलेटी बॉय समझते थे। अपनी इस इमेंज को पीछे छोड़ते हुए एक्टर ने लड़की के किरदार को करने के लिए तैयार हो गए। फिर क्या था उन्होने अपने इस किरदार को काफी बखूबी निभाया था। लेकिन कश्मीर में जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तब ऋषि कपूर को वॉशरूम जाना था लेकिन इस दौरान वह पूरे लड़की वाले गेटअप में थे। न्होंने लड़की की तरह कपड़े पहने हुए थे।

आपको बता दे कि एक्टर काफी ज्यादा मजबूर थे बेशक इस दौरान ऋषि कपूर लड़की के गेट में थे लेकिन वह लड़की के वॉशरूम में तो जा नहीं सकते थे। इसलिए एक्टर को जेंट्स वॉशरूम में जाना पड़ा और जब ऋषि कपूर लड़की के रूप में जेंट्स वॉशरूम में गए तो वहां मौजूदा लोग उन्हें देख कर चौक गए और शर्म के मारे वहां से भाग निकले।

Updated on:
26 May 2022 10:08 am
Published on:
26 May 2022 10:07 am
Also Read
View All