21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण को भी छोड़ा पीछे, तेजस्वी प्रकाश ने बनाया इंस्टाग्राम पर ये नया रिकॉर्ड

तेजस्वी प्रकाश इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। तेजस्वी प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। तेजस्वी प्रकाश ने बाॅलीवुड की कई सेलेब्स जैसे शहनाज गिल, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ समेत कई बड़े सेलेब्स को पीछे छोड़ दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

May 25, 2022

tejasswi prakash makes new record in instagram beat deepika Katrina

कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण को भी छोड़ा पीछे, तेजस्वी प्रकाश ने बनाया इंस्टाग्राम पर ये नया रिकॉर्ड

बिग बॉस सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिंव रहती हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनो की जोड़ी दर्शकों को काफी ज्यादा पंसद आती हैं। बता दे कि तेजस्वी को बिग बॉस से बाहर आने के बाद काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई हैं। तेजस्वी के इंस्टाग्राम पर 58 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

बता दे कि अब नागिन 6 की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है। ट्रुथ पोल के ऑनलाइन सर्वे के अनुशार इंस्टाग्राम पर तेजस्वी प्रकाश के सबसे ज्यादा ज्यादा इंगेजमेंट हैं। तेजस्वी का इंगेजमेंट 9.81 फीसदी है। बता दे कि एक्ट्रेस ने बाॅलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस को पछाड़ दिया हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहती हैं तेजस्वी प्रकाश। फैंस तेजस्वी प्रकाश की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर देखना काफी पसंद करते हैं। बता दे कि तेजस्वी बिग बॉस सीजन 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, शहनाज गिल का इंगेजमेंट रेट 6.46 फीसदी है। कैटरीना कैफ इंगेजमेंट रेट 4.01 फीसदी है।

वहीं बात दूसरी एक्ट्रेस की करें तो कैटरीना कैफ की इंगेजमेंट रेट 4.01 फीसदी है। वही नोरा फतेही की इंगेजमेंट वैल्यू 2.97 फीसदी है।वही बात बाॅलीवुड की एक्ट्रेस दीपिका की करें तो दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर हैं। दीपिका की इंगेजमेंट वैल्यू 0.90 फीसदी है। तेजस्वी प्रकाश के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों टीवी सीरियल नागिन छह में लीड रोल निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें- करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर, कुल संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान