बॉलीवुड

48 घंटे बाद कैसी है Saif Ali Khan की हालत, कब मिलेगा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज? जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट 

Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान पर हमला हुए 48 घंटे हो चुके हैं। अब कैसी है एक्टर की हालत और कब उन्हें मिलेगा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज जानें सैफ से जुड़ी लेटेस्ट हेल्थ अपडेट।
2 min read
Jan 18, 2025
Saif Ali Khan health update and discharge date from hospital what doctors advice

Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमला हुए 48 घंटे हो चुके हैं। गुरुवार को एक अनजान शख्स ने उनके घर में घुसकर उन्हें चाकू मार दिया था। तब से वो अस्पताल में भर्ती हैं।

अब कैसी है एक्टर की हालत और कब उन्हें मिलेगा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज जानें सैफ से जुड़ी लेटेस्ट हेल्थ अपडेट।

हुई थी आपातकालीन सर्जरी

सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में जख्मी हालत में एडमिट किया गया था। प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद के बाद उनकी सर्जरी हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान के शरीर पर चाकू से 6 वार किए गए थे, जिसमें से 2 गहरे थे। सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसा 2.5 इंच का चाकू टुकड़ा निकाला था। सफल सर्जरी के बाद सैफ अली खान को ICU में रखा गया।

डॉक्टर ने क्या कहा?

डॉक्टर ने कहा- "हम उनकी प्रगति पर नजर रख रहे हैं और हमारी उम्मीदों के मुताबिक वे बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। उनकी प्रोग्रेस के मुताबिक, उन्हें आराम करने की सलाह दी है और अगर वे सहज महसूस करते हैं, तो दो से तीन दिनों में हम उन्हें छुट्टी दे देंगे।"
उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम ने सैफ अली खान की जांच की और उन्हें चलने में मदद की। वो फिलहाल अच्छे से रिकवर कर रहे हैं।

हमलावर अभी भी फरार

वहीं दूसरी तरफ 48 घंटे से अधिक समय हो जाने के बाद भी सैफ पर हमला करने वाले को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। एक शख्स की गिरफ्तारी हुई मगर वो भी उस केस से जुड़ा नहीं बताया जा रहा है। गुरुवार की सुबह से ही 30 से अधिक पुलिस टीमों के प्रयासों के बावजूद, हमलावर अभी भी फरार है।

Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग