बॉलीवुड

सलमान खान की लागातार 8 फिल्में फ्लॉप, डूब गया था करियर, साउथ के गॉडफादर ने बर्बादी से बचाया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने कॅरिअर में 8 फ्लॉप फिल्में देने के बाद एक सुपरहिट फिल्म से फेमस हुए थे।  
less than 1 minute read
• •
Feb 04, 2024
salmaan_khan.jpg

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की कोई भी फिल्म थिएटर्स में रिलीज होते ही करोड़ों की कमाई कर लेती है। एक्टर के कॅरिअर में एक ऐसा समय भी आया था जब उनकी बैक टू बैक 8 फिल्में फ्लॉप हुई थीं। फ्लॉप फिल्मों के बाद एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई जिसने सलमान के करियर को चार चांद लगा दिए थे।


सलमान की डेब्यू फिल्म
सलमान खान साल 1988 में रिलीज हुई ‘बीवी हो तो ऐसी’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद 1989 में ‘मैंने प्यार किया में’ लीड रोल में थे। ये फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर बन गई थी। इस फिल्म से एक्टर को फेम मिला था।


8 फ्लॉप, 1 हिट
सलमान का करियर की हिट-सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद एक समय ऐसा आया जब उनकी लाइन से फिल्में फ्लॉप होती जा रही थीं। साल 2005 से 2008 के बीच सलमान कुल 9 फिल्मों में दिखे थे। इनमें क्योंकि, सावन, जानेमन, सलाम ए इश्क, मैरीगोल्ड, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, हीरोज और युवराज शामिल हैं। इनमे से 8 फिल्में फ्लॉप रहीं थीं। 9 वीं फिल्म 2007 में रिलीज ‘पार्टनर’ हिट साबित हुई थी।


इस साउथ फिल्म ने सलमान को बनाया सुपरस्टार
साल 2007 के बाद सलमान खान ने साउथ के एक डायरेक्टर के साथ किया था। इनके साथ एक्टर काम करके एक ऐसी फिल्म बनाते हैं जो नए एंगल से ब्लॉकबस्टर साबित होती है। साल 2009 में आई फिल्म वॉन्टेड में सलमान खान भाईगिरी का रोल किया था। एक्टर के नए अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म वॉन्टेड को प्रभु देवा ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म वॉन्टेड र्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 87.42 करोड़ की कमाई के साथ ये फिल्म हिट रही थी।

Published on:
04 Feb 2024 02:05 pm