बॉलीवुड

Lawrence Bishnoi की धमकियों के बीच Salman Khan ने खरीदी ये नई चीज, सुरक्षा में मिलेगी बड़ी मदद

सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिल रही लगातार धमकियों के बीच एक बड़ा काम किया है। इससे उनकी सुरक्षा में काफी मदद मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2024, 5:19 PM IST
salman khan bought bulletproof car
सलमान खान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ कार

Salman Khan: बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद से ही सलमान खान चर्चा में है। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही है। इस बीच भाईजान की सुरक्षा को भी बढ़ा दी है। हालांकि, इन सबके बावजूद अब सलमान खान ने एक नई चीज खरीदी है, जो उनकी सुरक्षा में बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर सलमान खान ने ऐसी कौन सी चीज खरीदी है?

सलमान खान की सुरक्षा में मदद करेंगी ये नई चीज

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कई बार जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अब सलमान खान ने एक बुलेटप्रूफ SUV खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने नई बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल SUV खरीदी है, जो 2 करोड़ रुपए की है। खबर है कि इस बुलेटप्रूफ गाड़ी को दुबई से मुंबई इम्पोर्ट किया गया है। निसान पेट्रोल SUV अभी तक भारतीय बाजारों में मौजूद नहीं है। यह नई गाड़ी सलमान खान की दूसरी बुलेटप्रूफ गाड़ी है, जिसे उन्होंने दुबई से इम्पोर्ट किया है। बता दें कि हाल ही में सलमान खान के लिए एक धमकी भरा मैसेज भी आया था, जिसमें उनसे 5 करोड़ रुपए फिरौती मांगनी की बात लिखी थी, जिसे बाद में पुलिस ने बताया कि यह एक प्रैंक है।

सलमान खान वर्कफ्रंट

सलमान खान के काम के बारे में बात करे तो वह फिलहाल टीवी शो बिग बॉस 18 में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भाईजान अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में भी बिजी हैं। इसे एआर मुरुगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म में सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे सितारे भी शामिल हैं। सलमान खान की यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Updated on:
18 Oct 2024, 5:19 PM IST
Published on: