
सलमान खान
Salman Khan News: बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। गैंगस्टर बिश्नोई से लगातार सलमान खान को मौत की धमकिया मिल रही हैं। हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज भी मिला था, जिसमें सलमान खान से 5 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। अब इसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस ने बताया कि यह मैसेज एक प्रैंक है और इसके पीछे कौन है, इसकी जांच की जा रही है।
सलमान खान के लिए धमकी भरे मैसेज में लिखा था कि इसे हल्के में मत लेना, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपए देने होंगे। मैसेज में आगे लिखा था कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगा। इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी है।
सलमान खान को पिछले कई महीनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है, जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। इससे पहले अप्रैल के महीने में सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की गई थी। इसे लेकर मुंबई पुलिस ने बताया था कि शूटरों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किराए पर लिया था, जिन्होंने भाईजान की हत्या की साजिश रची थी।
Updated on:
18 Oct 2024, 5:56 PM IST
Published on:
18 Oct 2024, 4:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.