बिग बॉस कन्नड़ में हुए इस विवाद को लेकर कुंबलगोडु पुलिस ने शो के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू की। उन्होंने इस टाक्स के रॉ फुटेज और ऑडियो की मांग की। इसके अलावा पुलिस ने 5 फीमेल कंटेस्टेंट के बयान भी दर्ज किए हैं, जिन्हें टास्क के दौरान जेल जैसे माहौल में रखा गया था। हालांकि, कंटेस्टेंट्स ने कथित तौर पर मानवाधिकारों के किसी भी उल्लंघन को नकार दिया और कहा कि सब कुछ उनकी सहमति से किया गया था।