15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोलीकांड के 17 दिन बाद अब कैसी है गोविंदा की तबीयत? यहां देखें वीडियो

गोविंदा के पैर में लगी गोली को हुए 17 दिन बीत गए हैं। अब एक्टर की हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है।
less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Oct 18, 2024

govinda

गोविंदा

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के गोलीकांड के बाद अब एक्टर की हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। बता दें कि गोविंदा को 1 अक्टूबर को अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लग गई थी, जिसके बाद वह घायल हो गए थे। गोली गोविंदा के पैर में लगी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उनके पैर से गोली निकाली और 4 दिन बाद हॉस्पिटल से छुट्टी कर दी। अब इस घटना के बाद अनुपम खेर ने गोविंदा के हेल्थ को लेकर फैंस को अपडेट दी है।

अनुपम खेर ने दी गोविंदा की हेल्थ से जुड़ी अपडेट

गोविंदा के गोलीकांड के 17 दिन बाद एक्टर अनुपम खेर ने उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फेमस डायरेक्टर कीर्ति कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बहुत लंबे समय बाद कीर्ति कुमार जी से मिलकर बहुत खुशी हुई। कीर्ति जी ने मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक 'हत्या' का निर्देशन किया है। हमने मेरे दोस्त और उनके छोटे भाई गोविंदा की पैर पर लगी चोट के बारे में भी बात की। यह जानकर राहत मिली कि गोविंदा अब ठीक हो रहे हैं।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग