बॉलीवुड

अनिल कपूर की वजह से बेटी सोनम कपूर के हाथ से निकली थी कई फिल्में, Salman Khan भी नहीं करना चाहते थे काम

सोनम कपूर ने बताया था कि अनिल कपूर की वजह से उनके हाथ से कई फिल्में निकल गईं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा भी बताया।
1 minute read
Oct 13, 2024
sonam kapoor
सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने पिता और एक्टर अनिल कपूर की वजह से कई फिल्में खो दी हैं। यहां तक कि खुद सलमान खान भी एक्ट्रेस के साथ 'प्रेम रतन धन पायो' में काम करने से हिचक रहे थे। आइए आपको पूरा किस्सा बताते हैं।

सोनम कपूर ने सलमान खान से जुड़ा सुनाया किस्सा

सोनम कपूर ने उस इंटरव्यू में सलमान खान से जुड़ी एक घटना बताई थी। उन्होंने कहा था कि सलमान उनके साथ प्रेम रतन धन पायो में काम करने से हिचक रहे थे क्योंकि उनकी और पापा अनिल कपूर की गहरी दोस्ती थी। उन्होंने आगे कहा, "सलमान खान कहते थे कि अनिल कपूर मेरे दोस्त हैं। मैं उनकी बेटी के साथ रोमांस कैसे कर सकता हूं? यह बहुत मुश्किल और अजीब था।"

नेपोटिज्म पर सोनम कपूर ने कही ये बात

इसके अलावा सोनम कपूर से यह भी पूछा गया कि स्टारकिड्स के लिए फिल्म इंडस्ट्री में रास्ता आसान होता है। इस स्टीरियोटाइप को खारिज करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि आज दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी कई सक्सेसफुल एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से बाहर से आई हैं। सोनम ने आगे कहा, "वहीं बात आलिया भट्ट की करें तो क्या वह सिर्फ अपने परिवार की वजह से हैं न कि अपने टैलेंट की वजह से? नेपोटिज्म हर जगह है, लेकिन इससे सफर आसान नहीं होता है।" सोनम ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में पापा अनिल कपूर की उपलब्धियों के बावजूद उन्होंने मदद लेने से मना कर दिया था क्योंकि वह अपना रास्ता खुद बनाना चाहती थी, जिससे अनिल कपूर निराश भी होते थे। बता दें कि सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म 'बैटल फॉर बिटोरा' है, जो अनुजा चौहान के 2010 की नोवल है।

Updated on:
13 Oct 2024 01:06 pm
Published on:
13 Oct 2024 01:06 pm