
अनन्या पांडे ने शुरू किया अपना पॉडकास्ट
Ananya Panday Podcast: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी नई फिल्म CTRL को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पांस भी मिल रहा है। इस बीच अब अनन्या पांडे फिल्मों के अलावा पॉडकास्ट की दुनिया में भी शामिल हो गई हैं। अनन्या पांडे ने अपना खुद का पॉडकास्ट लॉन्च किया है।
अनन्या पांडे के पॉडकास्ट का नाम 'सो पॉजिटिव पॉडकास्ट' है। इसके साथ वह हेल्दी ऑनलाइन आदतों को बढ़ावा देने के लिए पॉजिटिविटी से जुड़ी बातचीत करेंगी। इस सीरीज का मकसद डिजिटग युग में मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देने का है। अनन्या पांडे के इस पॉडकास्ट का ट्रेलर आज यानी 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जारी किया गया है।
पॉडकास्ट में अनन्या पांडे ने मेंटल हेल्थ और सोशल मीडिया के बारे में खुलकर बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान अनन्या पांडे के साथ प्राजक्ता कोली, सुमुखी सुरेश, यशराज मुखाटे, अंकुश बहुगुणा और बेयूनिक जैसे कई प्रभावशाली लोग नजर आएं। अनन्या पांडे ने कहा कि आज के डिजिटल युग में हमारी लाइफ सोशल मीडिया से इतनी जुड़ी है कि इसके साथ कई पॉजिटिव के साथ चुनौतियों वाली चीजें भी आती हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "सो पॉजिटिव पॉडकास्ट के जरिए मुझे उम्मीद है कि हम सभी एक कदम पीछे हटकर अपनी ऑनलाइन आदतों पर विचार कर सकते हैं और अपने मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता दे सकते हैं। यह एक ऐसी बातचीत है जो हम सभी को करनी चाहिए- हम किस तरह से ऑनलाइन जुड़ते हैं और हम अपने और दूसरों के लिए कैसे ज्यादा सकारात्मक जगह बना सकते हैं।"
अनन्या पांडे के सो पॉजिटिव पॉडकास्ट का पहला एपिसोड 15 अक्टूबर को आएगा। इस पॉडकास्ट के हर एक एपिसोड में कई कहानियां होंगी, जो यूजर्स को हाइपकनेक्टेड दुनिया में मानिसक संतुलन बनाए रखने के लिए व्यावहारिक रणनीतियां प्रदान करेंगी।
Updated on:
11 Oct 2024, 10:48 AM IST
Published on:
10 Oct 2024, 6:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.