22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 2 साल बाद ही सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल का होगा तलाक? ज्योतिषी ने कहा- एक संतान के बाद…

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Divorce Prediction: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के 3 साल बाद ही एक ज्योतिषी ने कपल के तलाक की भविष्यवाणी कर दी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 10 Oct 2024, 5:44 PM IST

sonakshi sinha zaheer iqbal

सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल की शादी को लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Divorce Prediction: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अफवाहें भी उड़ी। यहां तक कि ये खबरें भी सामने आई कि सोनाक्षी की मुस्लिम शख्स जहीर इकबाल के साथ शादी से सिन्हा परिवार खुश नहीं है, लेकिन बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी में शामिल होकर सबकी बोलती बंद कर दी। इन सबके बीच अब एक ज्योतिषी ने सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आइए जानते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा बेबी के जन्म के बाद जहीर से हो जाएंगी अलग?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी के 3 महीने बाद एक ज्योतिषी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। दरअसल, वीडियो में ज्योतिषी ने एक चौंकाने वाली भविष्यावाणी की है। उन्होंने कहा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दो साल में तलाक ले सकते हैं। ज्योतिषी ने आगे बताया कि सोनाक्षी सिन्हा का माथा बड़ा है, यानी उनका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं है और जहीर की आंखों का रंग भी अलग हैं। कपल के 1 संतान के बाद दोनों 2 साल बाद अलग हो सकते हैं। ज्योतिषी के इस दावे से फैंस के बीच खलबली मच गई है और कपल के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें भी तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या संग अनबन के बीच जया बच्चन ने इस एक्ट्रेस को गले लगाकर किया Kiss, लोग बोले- बहू को भी…

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

ज्योतिषी के इस वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगर सोनाक्षी और जहीर की शादी टिक गई तो आपका करियर खत्म हो जाएगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लोगों को इतना इंटरेस्ट क्यों है दूसरों की लाइफ में झांकने का, जियो और जीने दो।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'क्या बकवास है। उन्हें उनकी लाइफ जीने दो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ठीक है आपका वीडियो सेव कर लेती हूं। 2 साल बाद आकर देखूंगी।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग