बॉलीवुड

सतीश कौशिक की बेटी के साथ अनुपम खेर ने की मस्ती, बनाई पहली रील, वंशिका बोली- ‘पापा ज्यादा अच्छे डांसर थे’

Anupam Kher Vanshika Kaushik Video: फिल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं हैं। नौ मार्च को दिल का दौरा पड़ने से एक्टर का निधन हो गया था। सतीश कौशिक के दोस्तों ने हाल ही में उनकी बर्थ एनिवर्सरी बनाई और उन्हें याद किया। अब अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के साथ पहली रील शेयर की है।

2 min read
Apr 22, 2023
anupam kher

Anupam Kher Vanshika Kaushik Video: सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च, 2023 को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। एक्टर के फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। सतीश के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। एक्टर के निधन ने उनके सबसे करीब दोस्त अनुपम खेर को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। सतीश कौशिक अगर हमारे बीच होते तो उन्होंने 13 अप्रैल को अपना 67वां जन्मदिन मनाया होता। हालांकि इस मौके पर उनके दोस्तों ने एक इवेंट का आयोजन किया। अब सतीश कौशिक के दोस्त अनुपम खेर ने एक्टर की बेटी के साथ पहली रील बनाई है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अनुपम खेर के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों डांस कर रहे हैं। रील में दोनों गैब्रिएला रिचर्डसन (Gabriela Richardson) के गाने 'हंड्रेड माइल्स' (hundred miles) पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में Satish Kaushik की बेटी वंशिका बैठी हुई हैं और गाने पर लिपसिंग कर रही हैं। उनके पीछे अनुपम खेर खड़े हुए हैं। वो वंशिका को कॉपी कर रहे हैं। दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं और क्यूट लग रहे हैं। लोग इस रील को खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रैपर रफ्तार ने 'द कपिल शर्मा शो' को बताया 'शोशेबाजी'

वंशिका ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि 'अनुपम अंकल के साथ मेरी पहली रील। उन्हें वास्तव में थोड़ा और रिहर्सल करने की जरूरत है, क्योंकि उनकी तुलना में पापा एक बेहतर डांसर थे, लेकिन कोशिश करने के लिए अनुपम अंकल को धन्यवाद। लव यू।'

अदिति सिंह शर्मा ने लिखा, 'कितना प्यारा है ये ।' मंजरी फडनीस ने पोस्ट पर दिल के कई इमोजी से रिएक्ट किया।

वहीं सौंदर्या शर्मा ने कहा कि 'बहुत अच्छा,ये कितना प्यारा है वंशिका ।'

इस वीडियो पर ऋतिक रोशन ने कॉमेंट किया, 'हाहा, स्वीट।' गुरु रंधावा ने दिल वाला इमोजी बनाया। वहीं, फैंस अनुपम खेर की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भगवान ऐसा दोस्त हर किसी को दे।

Published on:
22 Apr 2023 11:11 am
Also Read
View All