बॉलीवुड

इस मामले में आज भी ऋतिक रोशन से पीछे हैं शाहरुख-सलमान और आमिर, आज तक नहीं तोड़ पाए हैं रिकॉर्ड

आज भी शाहरुख, आमिर और सलमान खान ऋतिक रोशन से पीछे हैं। तीनों खान मिलकर सिर्फ एक ऋतिक रोशन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं। उनकी सिर्फ एक फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके हैं।
2 min read
Shahrukh-Salman not break record Hrithik Roshan's film kaho na pyar he
Shahrukh-Salman and Hrithik Roshan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख, सलमान (Shah Rukh Khan and Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) ने एक से बढ़कर सुपहिट फिल्में दी हैं। तीनों की एक्टिंग और अंदाज के लोग देश में ही दुनिया में दीवाने हैं। लेकिन इसके बाद भी तीनों खान मिलकर सिर्फ एक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं। उनकी सिर्फ एक फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके हैं। आइये जानते हैं ऋतिक रोशन उस फिल्म के बारे में।

दरअसल हम बात कर रहे हैं, ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म 'कहो न प्यार है' के बारे में। साल 2000 में रिलीज हुई सारी फिल्में ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर एंट्री के साथ फीकी पड़ गई थीं। इस फिल्म से ऋतिक और अमीषा पटेल दोनों ने डेब्यू किया था। ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' अब तक की सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली है। इस फिल्म ने 102 अवार्ड जीतकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज कराया था। इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था।

बॉलीवुड में अभी तक ऐसी फिल्म नहीं बनी, जिसे एक साथ इतने अवॉर्ड मिले हों। शाहरुख खान और सलमान खान को अपने पूरे बॉलीवुड करियर में इतने अवॉर्ड्स नहीं मिले। जितने ऋतिक की इस फिल्म को मिले थे। सालों बाद भी आज तक इस फिल्म का रिकॉर्ड तीनों खान को मिलाकर किसी और एक्टर की फिल्म भी नहीं तोड़ पाई है। आगे भी इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं होगा।

फिल्म का गाना 'इक पल का जीना' अपने जबर्दस्त बोल और म्यूजिक बल्कि ऋतिक रोशन के शानदार डांस की वजह से काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। 'इक पल का जीना' ने देश में एक बार फिर ब्रेकडांस को जगह दी और हर तरफ 'इक पल का जीना' के स्टेप्स फॉलो किए जाने लगे। ऋतिक रोशन के डांस के लोग दीवाने हो गए थे। किसी हीरो के डांस के प्रति लोगों में इतनी दिवानगी आज तक नहीं देखी गई है।

Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’