ऐसी खबरें हैं कि काफी समय से श्रद्धा अपने दोस्त रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है। लेकिन अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने कभी खुलकर बात नहीं की।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। उनकी क्यूटनेस का हर कोई दीवाना है। श्रद्धा की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया जाता है। पिछले काफी वक्त से वह एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रही हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। ऐसी खबरें हैं कि काफी समय से वह अपने दोस्त रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है। लेकिन अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने कभी खुलकर बात नहीं की। हालांकि, शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस की दुल्हन के जोड़े में तस्वीर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर को श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड कलर का बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। लहंगे के साथ उन्होंने हैवी जूलरी कैरी की है। वहीं, न्यूड मेकअप में उनका लुक देखते ही बनता है। श्रद्धा ने फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया के लिए फोटोशूट कराया है। अब उनका ये फोटोशूट काफी वायरल हो रहा है। लाल जोड़े में श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
उनकी इस तस्वीर पर 13 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस उनकी कमेंट कर जमकर तारीफ कर रहे हैं। फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज से श्रद्धा की तस्वीर शेयर की है। फोटो में वह जबरदस्त अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं। उनके अंदाज को काफी पसंद किया जाता है।
बता दें कि इन दिनों श्रद्धा कपूर की शादी की खबरें उड़ रही हैं। ऐसे में श्रद्धा की मौसी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और उनके बेटे प्रियांक शर्मा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंडिया डॉट कॉम से बात करते हुए प्रियांक से श्रद्धा की शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा। मैं क्या बोलूं यार लेकिन हां आप यह कह रहे हैं कि क्या आप उत्साहित हैं, जी हां मैं भी शादी को लेकर उत्साहित हूं। क्यों नहीं होना चाहिए।' वहीं श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा, 'शादी, वाह! क्या अनोखा प्रश्न है अगर ऐसा होगा तो खबर मिल जाएगी।'