
Zareen Khan
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने फिल्म ‘वीर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद हर कोई उनकी तुलना कटरीना कैफ से करने लगा। जिससे उनके करियर पर भी फर्क पड़ा। हालांकि, फिल्मों से ज्यादा जरीन सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियां बटोरती हैं।
वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। अब हाल ही में जरीन ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि जरीन बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट शिवाशीष मिश्रा को डेट कर रही हैं।
शिवाशीष को जन्मदिन की बधाई देते हुए जरीन ने तस्वीर शेयर की है। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए जरीन ने कैप्शन में लिखा, ‘टेढ़ा है पर मेरा है, जन्मदिन की ढेर सारी बधाई शिव, भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहे और तुम्हारी सभी इच्छाएं पूरी हों।‘ इसके साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया। दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
इससे पहले भी दोनों सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। इन दिनों जरीन गोवा में हैं और शीवाशीष के साथ उनका जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। शिवाशीष ने ‘बिग बॉस 12’ में हिस्सा लिया था। वह शो में बतौर कॉमनर पहुंचे थे। वह जल्द ही शो से एविक्ट हो गए थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जरीन खान को आखिरी बार फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में देखा गया था। इस फिल्म को हरीश व्यास ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में जरीन के साथ अंशुमान झा, रवि खानविलकर, गुरफतेह पीरजादा और नितिन शर्मा भी अहम भूमिका में थे। जरीन हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
Published on:
27 Aug 2021 07:09 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
