बॉलीवुड

रैश ड्राइविंग मामले में सिंगर आदित्य नारायण हुए गिरफ्तार, देखें Photos

फेमस सिंगर आदित्य नारायण को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Mar 13, 2018
aditya narayan
aditya narayan

फेमस सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने उन्हें रैश ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई। दरअसल मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे ने अपनी मर्सिडीज बेंज कार से एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार महिला और ऑटो चालक घायल हो गए।

काजोल संग काम करने के लिए अभी तैयार नहीं है अजय, उनका करियर बना रुकावट

बताया जा रहा है कि ये घटना सोमवार दोपहर को लोखंडवाला के पास की है। हादसे के बाद आदित्य नारायण घायलों को अस्पताल ले गए। वर्सोवा पुलिस ने धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई।

यह पहला मामला नहीं है, जब आदित्य नारायण गलत कारणों से चर्चा में आए हैं। बता दें आदित्य पिछले साल एक एयरलाइंस के कर्मचारी को धमकी देने की वजह से भी खबरों में आए थे। यह मामला रायपुर का था, जहां वह सामान के लिए अतिरिक्त फीस लेने के लिए एक एयरलाइंस के कर्मचारी से भिड़ गए थे। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया था। इससे पहले साल 2011 में कुछ भद्दे कॉमेंट्स करने के कारण एक लड़की ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।

आदित्य नारायण मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे होने के साथ-साथ खुद भी एक गायक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गाए हैं। इसके अलावा आदित्य ने कुछ फिल्मों में एक्टर के तौर पर भी काम किया है। उन्होंने साल 2010 में हॉरर फिल्म शापित में लीड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। आजकल आदित्य रिएलिटी शो में एंकरिंग कर रहे हैं।

सलमान-शाहरुख को पछाड़ आमिर खान की "सीक्रेट सुपरस्टार" ने विदेश में मचाई धूम!

Updated on:
13 Mar 2018 08:24 am
Published on:
13 Mar 2018 12:25 am