3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब चिकित्सालय में मरीज परिजन नहीं होंगे परेशान

कुचामनसिटी. यहां राजकीय चिकित्सालय में कुचामन विकास समिति के तत्वावधान में रामीदेवी रामगोपाल तोषनीवाल चेरिटेबल फाउण्डेशन के आर्थिक सहयोग से बनाए गए विश्राम गृह का मंगलवार को लोकार्पण किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

babulal tak

•

Updated: 14 Feb 2017, 6:37 PM IST

कुचामनसिटी. यहां राजकीय चिकित्सालय में कुचामन विकास समिति के तत्वावधान में रामीदेवी रामगोपाल तोषनीवाल चेरिटेबल फाउण्डेशन के आर्थिक सहयोग से बनाए गए विश्राम गृह का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। जिससे अब चिकित्सालय में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को ईधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

लोकार्पण समारोह में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हरीशचन्द्र कुमावत थे तथा अध्यक्षता विधायक विजयसिंह चौधरी ने की। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने माल्ल्यापर्ण एवं साफा बंधन कर स्वागत किया। काबरा ने कहा कि कुचामन को शिक्षा नगरी का स्वरूप देने के बाद विकास समिति अब आम नागरिकों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मनोरजंन पर कार्य कर रही है। समिति के इस अभियान के अन्तर्गत राजकीय चिकित्सालय में चार डॉक्टरों के चेम्बर्स, आई.सी.यू. वार्ड का निर्माण, चिल्ड्रन वार्ड में बच्चों के लिये उपकरण, कार्यालय का विस्तार एवं परिचारक विश्रामगृह का निर्माण कराया गया है। शीघ्र ही मरीजों एवं परिचारकों की सुविधा के लिये कोठारी परिवार के सौजन्य से एक केन्टीन बनवाई जायेगी। जिसमें लागत मूल्य पर भोजन, चाय एवं अल्पाहार दिया जायेगा। मुम्बई प्रवासी मुणोत परिवार के सौजन्य से 8 0 लाख रूपये की लागत से बन रहें नेत्र चिकित्सालय का निर्माण अप्रेल तक हो जाने के उपरान्त यह चिकित्सालय जिले का सबसे बडा अस्पताल माना जायेगा तथा कुचामन की पहचान स्वास्थ्य नगरी के रूप में भी होने लगेगी। कनाडा प्रवासी बसन्तकुमार बिरला ने हॉस्पिटल की परियोजना के लिये पांच लाख रूपये देने की घोषणा की। विधायक विजयसिंह चौधरी ने राजकीय चिकित्सालय में ब्लड बैंक की स्थापना तथा कुचामन को जिला बनाने के लिए भी प्रयास करने की जानकारी दी। मुख्य अतिथि हरीशचन्द्र कुमावत ने कहा कि सभी के सहयोग से कुचामन का विकास संभव हो सका है। कुचामन विकास समिति का इस क्षेत्र के विकास में बहुत बडा योगदान है। इस अवसर पर एसडीएम रामसुख गुर्जर, चिकित्सा प्रभारी डॉ. आर. एस. रत्नु, नटवरलाल बक्ता, श्यामसुन्दर मंत्री ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर डॉ. वी.के.गुप्ता ने चिकित्सालय में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों ने विश्राम गृह का फीता काटकर शुभारंभ किया।