बॉलीवुड

शादी के बाद श्रीदेवी ने बदल दी थी बोनी कपूर की ये आदत, लेट एक्ट्रेस को याद कर रोने लगे फिल्ममेकर

Sridevi: बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर ने लेट एक्ट्रेस और अपनी पत्नी श्रीदेवी को हालिया इंटरव्यू में याद किया। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी एक आदत श्रीदेवी ने बदल दी थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Apr 2024, 1:19 PM IST
Sridevi
बोनी कपूर और श्रीदेवी

Sridevi बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ (Maidaan) के प्रमोशन में जुटे हैं। इसमें अजय देवगन लीड रोल निभा रहे हैं। इसकी कहानी भारतीय फुटबॉल टीम की मेकिंग पर आधारित है।

इसी के प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने लेट एक्ट्रेस श्रीदेवी के बारे में भी बातें की। उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में कई खुलासे किए। बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी बहुत ही धार्मिक थीं। वो धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा यकीन करती थीं और उनमें बिजी रहती थीं।


बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने बताया कि वो इतने धार्मिक नहीं थे जितनी श्रीदेवी। मगर जैसे ही उन्होंने श्रीदेवी से शादी की वो भी धर्म-कर्म में विश्वास करने लगे। बोनी कपूर ने स्वीकार किया कि उनकी वजह से ही वह आध्यात्मिकता के बारे में अधिक सोचने लगे।
यह भी पढ़ें: टूट सकती है कियारा आडवाणी की शादी! सिद्धार्थ मल्होत्रा पर है इस एक्ट्रेस की नजर, बोली- ‘वो मेरी…’

वेटरन बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को याद कर बोनी कपूर इमोशनल हो गए। आपको बता दें कि, श्रीदेवी ही नहीं उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी बहुत धार्मिक हैं। उनको हाल ही में तिरुपति बालाजी मंदिर में घुटनों के बल दर्शन करते जाते हुए देखा गया था। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था।

2018 में श्रीदेवी की मौत हो गई थी। उनका शव दुबई के एक बाथटब में मिला था। उन्हें लो-बीपी की शिकायत थी, डॉक्टर्स का कहना है कि इसकी वजह से उनकी मौत हुई थी।

Published on:
Also Read
View All
‘रामायण 2’ से अब नहीं टकराएगी प्रभास की स्पिरिट, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा को सीक्वल में होने वाली देरी की दी जानकारी

‘जग्गू दा मेरे पिता जैसे हैं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नील नीतिन मुकेश ने दिया बयान, पुलिस को सूरत से मिले हथियार

“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान

‘मुझे आज के युवाओं के लिए बहुत अफसोस होता है’, रत्ना पाठक शाह ने GenZ को लेकर कही ये बात

“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान