बॉलीवुड

सुब्रमण्यम स्वामी ने सुनाई खरी-खोटी: क्या महेश भट्ट ने इस्लाम धर्म अपनाकर नाम….

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से फिल्मकार महेश भट्ट पर निशाना साधा है, जो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

2 min read
Sep 03, 2020
सुब्रमण्यम स्वामी ने सुनाई खरी-खोटी: क्या महेश भट्ट ने इस्लाम धर्म अपनाकर नाम....

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से फिल्मकार महेश भट्ट पर निशाना साधा है, जो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। स्वामी ने बुधवार को ट्वीट किया, क्या सिनेमा के दादा महेश भट्ट ने इस्लाम धर्म को अपनाकर अपना नाम अशरफ बट रख लिया है? अगर ऐसा नहीं है तो उन्हें पुलिस रिकॉर्ड्स सही करने को कहें। 14 जून को बांद्रा के अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए स्वामी एक अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। इस मामले में छानबीन के दौरान मुंबई पुलिस महेश भट्ट से पूछताछ कर चुकी है।

एक अलग ट्वीट में स्वामी ने समाज में नशे के खतरे से लड़ने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लिखा,'बॉलीवुड सहित समाज में नशे के खिलाफ लड़ना राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित एक मामला है जिसे प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाए जाने पर वह इस पर जरूर उचित कदम उठाएंगे। बेशक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के बोस्टन अनुभव के बाद, इससे जुड़े लोग घबराए हुए होंगे।

इससे पहले अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी सुशांत मामले में महेश भट्ट पर सवाल उठाए थे। सुचित्रा ने सुशांत सिंह राजपूत और उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के रिश्तों में महेश भट्ट की भूमिका पर सवाल उठाया। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा था,'क्या सीबीआई ने महेश भट्ट को पूछताछ के लिए बुलाया है? जब आठ जून को रिया ने सुशांत को छोड़ा था, तब वह इतने ऐडमन्ट (दूसरे का दिमाग बदलना) क्यों थे?' बता दें कि सुशांत के निधन के बाद से ही महेश भट्ट को भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्हें रिया के साथ घनिष्ठ संबंधों के लिए भी ट्रोल किया जा रहा है।

Published on:
03 Sept 2020 09:41 am
Also Read
View All