बॉलीवुड

Hera Pheri 3 के लिए सुनील शेट्टी ने बदला लुक, कटवाए बाल? वीडियो देख लोगों ने कहा- ‘अन्ना कितने लाख…’

Sunil Shetty new look for Hera Pheri 3: लोगों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट करने वाली फिल्म 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी के फैंस इसके पार्ट 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के तीसरे पार्ट की बारी है, जिसकी घोषणा भी कर दी गई है। इस बीच सुनील शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग 'हेरा फेरी 3' से जोड़कर देख रहे हैं।

2 min read
May 04, 2023
Hera Pheri 3

Sunil Shetty new look for Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल एक बार फिर अपनी पॉपुलर कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' की तीसरी किस्त के साथ दर्शकों को गुदगुदाने के लिए लौट रहे हैं। राजू, श्याम और बाबूराव की तिगड़ी एक बार फिर से दर्शकों को हसाने के लिए एक साथ आने वाली है। 16 साल के बाद फिरोज नाडियाडवाला प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। 'हेरा फेरी 3' का एलान होने के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच बॉलीवुड के अन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में अन्ना का लुक बदला नजर आ रहा है, जिसे लोग 'हेरा फेरी 3' से जोड़कर देख रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं सुनील शेट्टी ने अपने लम्बें बालों को शॉर्ट करा लिया है। वीडियो में एक शख्स, एक्टर के बाल काट रहा है। बालों के कटने के बाद उनका लुक बदला बदला लग रहा है।

लोग अन्ना के इस लुक को 'हेरा फेरी 3' से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का मानना है कि उन्होंने फिल्म के लिए बाट कटवाए हैं। फैंस एक्टर से यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वह हेरा फेरी 3 के लिए अपना नया लुक रख रहे हैं। कुछ लोगों ने सवाल किया कि इस लुक को लेने में अन्ना ने कितने लाख फूंक दिए। वहीं कुछ ने अन्ना के इस नए लुक की जमकर तारीफ की।

यह भी पढ़ें- पति निक के सामने प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड एक्टर को किया Kiss

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'हेरा फेरी' प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित थी, और इसमें तब्बू ने भी अभिनय किया था। यह बॉक्स ऑफिस पर एक मामूली सफलता थी, जिसने 18 करोड़ रुपये कमाए और वर्षों में एक कल्ट क्लासिक बन गई। वहीं इस फिल्म के दूसरे पार्ट को साल 2006 में रिलीज किया गया था।

इस फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा ने किया था। इस फिल्म में रिम्मी सेन और बिपाशा बसु को कास्ट किया गया था। फिल्म ने 69 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और हिट रही थी।

इस फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रहीं थीं। वहीं, तीसरे भाग की घोषणा पहली बार 2017 में की गई थी, लेकिन नीरज वोरा की मृत्यु के कारण इसे रोक दिया गया था। अब इसकी तीसरी फिल्म का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- अरमान मलिक की पत्नी पायल के मुंह से आने लगा खून

Published on:
04 May 2023 01:07 pm
Also Read
View All