बॉलीवुड

Sushant के पिता के साथ रिश्ते खराब थे? रिया चक्रवर्ती के इस झूठ की पोल खोलता है यह वीडियो

इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सुशांत की अपने पिता से बनती नहीं थी। रिया ने कहा था, सुशांत के पिता ने उन्हें काफी यंग एज में छोड़ दिया था। इस बात से वह काफी नाराज थे।

2 min read
Rhea Chakraborty

नई दिल्ली: एक्टर Sushant Singh Rajput की मौत को ढाई महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। सीबीआई सुशांत मामले की जांच कर रही है। इस केस में सीबीआई रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से पूछताछ कर रही है। क्योंकि सुशांत के आखिरी दिनों में रिया चक्रवर्ती ही उनके साथ रही थीं। हालांकि रिया चक्रवर्ती ने कुछ दिनों पहले एक निजी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने सुशांत के परिवार को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सुशांत के उनके पिता के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे।

लेकिन रिया चक्रवर्ती के इस दावे को एक वीडियो सवालों के कठघरे में खड़ा कर रहा है। दरअसल, इस वीडियो में सुशांत अपने पिता केके सिंह की तारीफ करते हैं। यह वीडियो फिल्म केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान की है। इस वीडियो में सुशांक कहते हैं कि मैंने एक बहुत ही अच्छी चीज अपने पिता से सीखी है, जो एकदम से मेरे दिमाग में आती है। मैं बहुत ही सटीक जवाब दूंगा। सुशांत आगे कहते हैं, मैंने बहुत कुछ अपनी मां सीखा है, लेकिन बहुत कुछ सीख सकते हैं, ये मैंने अपने पिता से सीखा है। उनका यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के द्वारा ये कहना मुश्किल नहीं है कि सुशांत अपने पिता की काफी रिस्पेस्ट करते थे।

वहीं, निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सुशांत की अपने पिता से बनती नहीं थी। रिया ने कहा था, सुशांत के पिता ने उन्हें काफी यंग एज में छोड़ दिया था। इस बात से वह काफी नाराज थे। सुशांत अपनी मां के काफी करीब थे। रिया ने आगे कहा था कि मुझसे मिलने से पहले सुशांत पांच सालों तक अपने पिता से नहीं मिले थे। आपको बता दें कि सुशांत मामले में सीबीआई ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से पूछताछ की। लेकिन खबरों के मुताबिक अभी तक सीबीआई को सुशांत के मर्डर के सबूत नहीं मिले हैं। इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई के तीन अधिकारियों ने वेबसाइट को बताया कि अभी तक इसके सबूत नहीं मिले हैं कि सुशांत की हत्या हुई थी। ऐसे में सीबीआई आत्महत्या के एंगल पर भी फोकस करेगी कि क्या किसी ने सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था।

Published on:
02 Sept 2020 01:38 pm
Also Read
View All