बॉलीवुड

क्रिकेट ग्राउंड पर Taimur Ali Khan ने चलाया बल्ला, करीना कपूर खान ने बेटे के लिए IPL में मांगी जगह

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने हाल ही में बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की बल्ले के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में करीना ने IPL में टिम-टिम के लिए जगह मांग डाली है।

2 min read
Oct 14, 2020
Taimur Ali Khan with bat on cricket ground

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाडले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। तैमूर को देखने के लिए, उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इंटरनेट सेंसेशन तैमूर की कोई छोटी सी बात भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलती हैं। इन दिनों आईपीएल चल रहे हैं, ऐसे में शाम का टाइम बंधा हुआ है। लेकिन तैमूर भी IPL मैच में अपना हाथ आजमां रहे हैं जिसकी एक झलक करीना कपूर ने दिखाई है। तैमूर को मैच खेलता देख फैंस खुशी के मारे झूम रहे हैं।

करीना कपूर खान इन दिनों दिल्ली में अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही हैं। तैमूर भी उन्ही के साथ दिल्ली में हैं। इसी बीच उन्होंने तैमूर का क्रिकेट (Cricket) लव भी फैंस के साथ शेयर किया है। करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे तैमूर की बड़ी ही प्यारी एक फोटो पोस्ट की है। तैमूर इस फोटो में बल्ला (Taimur with bat) लिए हुए दिखाई पड़ रहे हैं। तैमूर क्रीज पर खड़े हैं और उनके पीछे स्टंप भी दिखाई दे रहे हैं। जाहिर है कि तैमूर क्रिकेट खेलने वालों के बीच में खुद की बल्लेबाजी दिखाने भी पहुंच गए हैं। करीना ने तैमूर की इस क्यूट फोटो में जबरदस्त कैप्शन लिखा है- आईपीएल में कोई जगह है? मैं भी 100 प्रतिशत खेल सकता हूं।

तैमूर के लिए करीना की ये रिक्वेस्ट दिखा रही है कि उनके लाडले क्रिकेट में अभी से ही अपनी दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। वहीं करीना भी कई बार ये जाहिर कर चुकी हैं कि वो तैमूर को क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहती हैं। बड़ा सा बल्ला लिए हुए छोटे से टिम-टिम की फोटो को कई सेलेब्स पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा है- जीन्स में है। वहीं करिश्मा कपूर ने भी दिल इमोजी बनाया है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब तैमूर का हुनर करीना ने फैंस के सामने रखा हो। इससे पहले भी तैमूर पेंटिंग और लैगोज से गणपति बना चुके हैं।

Published on:
14 Oct 2020 12:22 am
Also Read
View All