बॉलीवुड

सोनू निगम: कभी शादी-पार्टियों में गाना गाकर करते थे गुजारा, 4साल की उम्र से शुरू की सिंगिंग

उन्होंने अपने पिता के साथ तीन साल की उम्र से ही स्टेज कार्यक्रमों में जाना शुरू कर दिया था

2 min read
Jul 25, 2018
sonu nigam
sonu nigam

बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद के 'नेशन हट' नाम की जगह पर हुआ था। सोनू निगम को संगीत विरासत में मिला है। उनके पिता अगम निगम और बहन भी सिंगर हैं। एक अखबार की रिपोर्ट केे अनुसार सोनू निगम बचपम में फरीदाबाद में एक पीपल के पेड के नीच साथ बैठकर रोटियां खाते थे। वह आज भी अपने दोस्तों से मिलने फरीदाबाद जाते हैं।

रिफ्यूजी के तौर पर भारत आया था सोनू निगम का परिवार:
भारत-पाकिस्तान का बंटवारा होने के बाद सोनू निगम का परिवार भारत आया था। उनके दादा रिफ्यूजी के तौर पर भारत के फरीदाबाद आए और 'नेशन हट्स' में रहने लगे। सोनू का जन्म भी यहीं हुआ था। इसी जगह पर एक पीपल का पेड़ था। इस पीपल के पेड़ के नीचे सांझा चूल्हे के तौर पर एक तंदूर लगता था। इस सांझा चूल्हे पर मोहल्ले की सभी महिलाएं खाना बनाती थीं और सभी वहीं बैठकर खाना खाते थे।

शादी, पार्टियों में गाते थे गाने:

संगीत के प्रति सोनू निगम का रुझान तो बचपन से ही था। वह अपने पिता की तरह ही सिंगर बनने का सपना देखते थे। उन्होंने अपने पिता के साथ तीन साल की उम्र से ही स्टेज कार्यक्रमों में जाना शुरू कर दिया था। वे अपने पिता के साथ शादियों और पार्टियों में गाने लगे। 19 साल की उम्र में वे सिंगिंग में अपना कॅरियर बनाने के लिए मुंबई आ गए। यहां उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से प्रशिक्षण लिया।

चार साल की उम्र में गाया पहला गाना:
सोनू निगम ने चार साल की उम्र में स्टेज पर अपने पिता के साथ पहला गाना गाया था। यह गाना था ‘क्या हुआ तेरा वादा’। उन्होंने स्टेज कार्यक्रमों में मोहम्मद रफी के गाने गाना शुरू किया।

मुंबई में भी करना पड़ा काफी संघर्ष:
सोनू निगम को मुंबई में भी काफी संघर्ष करना पड़ा। वह स्टेज पर मोहम्मद रफी के गाए गानों के कार्यक्रम पेश किया करते थे। इसी से उनकी रोजी रोटी चलती थी। इसके बाद टी.सीरीज कंपनी ने उनके गाए गानों का एलबम 'रफी की यादें' निकाला। उन्हें प्लेबैक सिंगर बनने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। इस बीच सोनू निगम ने बी और सी ग्रेड वाली फिल्मों में पार्श्वगायन किया, लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा।

Published on:
25 Jul 2018 03:41 pm