
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी 24 जनवरी को अलीबाग में होने जा रही है। दोनों की शादी को लेकर प्रिपरेशन तेजी से चल रही है। अलीबाग के द मेंशन हाउस में वरुण और नताशा सात (Varun Natasha wedding) फेरे लेंगे। वहीं इसी बीच शादी में कौन-कौन से मेहमान पहुंचेंगे इसकी भी जानकारी सामने आई है। कोविड-19 के चलते सिर्फ कुछ खास गेस्ट ही वरुण की शादी में शामिल होंगे। 200 लोगों के मेहमानों की लिस्ट में बॉलीवुड के कुछ खास सेलेब्स को न्यौता दिया गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो डेविड धवन ने अपने बेटे की शादी में बॉलीवुड से गिने-चुने लोगों को ही इन्वाइट किया है। शादी की रस्में आज से शुरू हो चुकी हैं। 22 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक ये चलेंगी। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में गेस्ट की लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan), कटरीना कैफ (Katrina Kaif), श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), साजिद नाडियाडवाला और अर्जुन कपूर जैसे सितारे शामिल हो सकते हैं। आज वरुण का परिवार अलीबाग स्थित रिजॉर्ट में पहुंच जाएंगे और दो दिन तक शादी के सभी फंक्शन चलेंगे।
हालांकि शादी में भले ही कुछ खास गेस्ट को ही न्यौता दिया गया हो लेकिन रिसेप्शन में सभी को बुलाया जाएगा। शादी के बाद मुंबई में परिवार बड़ा रिसेप्शन रखेगा जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल एक दूसरे को स्कूल टाइम से ही जानते हैं। दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहे।उसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई और पिछले लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। नताशा पिछले साल करवा चौथ के व्रत में भी पूरे परिवार के साथ दिखाई दी थीं। वरुण और नताशा की शादी पिछले साल 2020 में ही होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के चलते ऐसा नहीं हो पाया था।