बॉलीवुड

12 Kg वजन बढ़ाया, फिर 15 Kg घटाया! ‘लव एंड वॉर’ के लिए विक्की कौशल ने बदला पूरा लुक, ट्रांसफॉर्मेशन ने उड़ाए होश

Vicky Kaushal Love and War: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए विक्की कौशल ने पहले 12 किलो वजन बढ़ाया और फिर क्लाइमेक्स की शूटिंग से पहले 15 किलो घटाया। जानिए उनके ट्रांसफॉर्मेशन, फिल्म की स्टारकास्ट की रिलीज से जुड़ी पूरी जानकारी।
2 min read
• •
Jul 03, 2026
Vicky Kaushal
Vicky Kaushal (Instagram: vickykaushal09)

Vicky Kaushal Love and War: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर नई जानकारी सामने आई है। फिल्म में अपने किरदार को पर्दे पर दमदार बनाने के लिए एक्टर विक्की कौशल ने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया। कहा जा रहा है कि उन्होंने पहले करीब 12 किलो वजन बढ़ाया और फिर क्लाइमेक्स की शूटिंग से पहले लगभग 15 किलो वजन कम कर लिया।

विक्की कौशल ने 12 किलो वजन बढ़ाया फिर 15 किलो वजन घटाया

HT को दिए इंटरव्यू के मुताबिक, विक्की कौशल ने अपने किरदार की जरूरतों के मुताबिक खुद को पूरी तरह बदल लिया, जिसमें फिल्म की शूटिंग शुरू करते समय उन्होंने लगभग 12 किलो वजन बढ़ाया, ताकि किरदार के लुक में ढल सकें। इसके बाद क्लाइमेक्स की शूटिंग से पहले उन्होंने करीब 15 किलो वजन घटाकर एक और बड़ा शारीरिक बदलाव किया। खबरों के मुताबिक, ये बदलाव पूरी तरह किरदार के डिमांड के मुताबिक किया गया और इसके लिए विक्की ने लंबे समय तक कड़ी तैयारी की।

फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 'लव एंड वॉर' एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा है, जिसका बैकग्राउंड एविएशन से जुड़ा है। इसमें विक्की कौशल और रणबीर कपूर के एयर फोर्स पायलट की भूमिका निभाने की चर्चा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म 'छावा' के बाद दिखी ये फिटनेस पहली बार नहीं है जब विक्की कौशल ने किसी फिल्म के लिए अपनी बॉडी में बड़ा बदलाव किया हो। इससे पहले फिल्म 'छावा' (2025) में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए भी उन्होंने अपनी फिजीक पर खास मेहनत की थी। बता दें, 'लव एंड वॉर' के लिए किया गया नया ट्रांसफॉर्मेशन एक बार फिर उनके समर्पण को दिखाता है।

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। ये भंसाली के साथ विक्की कौशल का पहला सहयोग होगा। तो वहीं, रणबीर कपूर 'सांवरिया' के बाद दूसरी बार और आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद दूसरी बार भंसाली के साथ काम कर रही हैं। हालांकि, फिल्म की घोषणा 2024 में की गई थी। शुरुआत में इसे क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में रिलीज टाल दी गई। इसके बाद मार्च 2026 में रिलीज की चर्चा भी हुई, हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। अब मेकर्स ने पुष्टि की है कि 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को थिएटर में रिलीज होगी।

Updated on:
03 Jul 2026 06:01 pm
Published on:
03 Jul 2026 05:49 pm
Also Read
View All
‘लोग आज भी सवाल करते हैं’, सलमान खान की मां का रोल निभाने पर सोनाली कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी, तब्बू से है इसका कनेक्शन

‘अक्षय कुमार को क्यों नहीं कहा देश छोड़ने को?’, आमिर के भांजे इमरान खान के नोटिस पर यूजर ने किया कमेंट तो लोगों ने बताया अंतर

अवंतिका मलिक से अलगाव, फ्लॉप फिल्मों और नेपोटिज्म की बहस तक, आमिर खान के भांजे इमरान खान की जिंदगी से जुड़े विवाद

अजमल कसाब की ‘मटन बिरयानी’ वाली कहानी पर उज्जवल निकम ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों बनाई थी झूठी कहानी, फिल्म ‘प्रहार’ में खुलेंगे कई राज

आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले सलमान खान, कहा- डेटिंग लाइफ पर कुछ नहीं कहूंगा लेकिन खुश हूं