
गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (instagram:GauravKhanna)
Gaurav Khanna To Enter Lock Upp: टीवी एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में अपने तलाक का ऐलान कर सभी को हैरान दिया था। इससे पहले गौरव का नाम उनके बाइसेक्शुअल होने से जुड़े विवाद को लेकर भी चर्चा में रहा था। अब नई रिपोर्ट्स ने एक और सवाल खड़ा कर दिया है, क्या गौरव खुद भी जल्द इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं?
अब खबरें ऐसी आ रही है गौरव खन्ना की 'लॉक अप' में एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, अभी तक शो के मेकर्स, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और खुद गौरव की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस संभावना पर चर्चा कर रहे हैं कि अगर गौरव शो में आते हैं, तो वो आकांक्षा के साथ अपने रिश्ते और उनसे जुड़े विवादों पर खुलकर बात कर सकते हैं।
बता दें, इससे पहले आकांक्षा चमोला ने शो में अपने अलगाव का खुलासा किया था, लेकिन कई यूजर्स को अब भी इस बात पर भरोसा नहीं है कि ये फैसला वास्तविक है या फिर रियलिटी शो के ड्रामा का हिस्सा। ऐसे में गौरव की संभावित एंट्री की खबरों ने इस पूरे मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है।
अब सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का मानना है कि अगर गौरव शो में शामिल होते हैं तो दोनों आमने-सामने आ सकते हैं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर उठ रहे तमाम सवालों के जवाब मिल सकते हैं। तो वहीं, कुछ लोग ये भी मान रहे हैं कि फिलहाल इन खबरों को सिर्फ अफवाह के तौर पर ही देखा जाना चाहिए, क्योंकि किसी भी पक्ष ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
इस बीच,'लॉक अप: सच या सजा' दर्शकों के बीच तेजी से फेमस हो रहा है। शो ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही अच्छी प्रतिक्रिया हासिल की है। कंटेस्टेंट के बीच होने वाले टकराव, इमोशनल मोमेंट्स और लगातार आने वाले ट्विस्ट इसे चर्चा का विषय बनाए हुए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या गौरव खन्ना सचमुच शो में नजर आएंगे या ये केवल सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं।
Updated on:
03 Jul 2026 05:18 pm
Published on:
03 Jul 2026 05:18 pm
