
Samay Raina and Huma Qureshi (instagram: iamhumaq and maisamayhoon)
Samay Raina Huma Qureshi Roast: कॉमेडियन समय रैना अपने बेबाक और मजेदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस बातचीत के दौरान समय ने न सिर्फ हुमा की आने वाली फिल्म 'Baby Do Die Do' को लेकर मजाक किया, बल्कि आलिया भट्ट की फिल्म 'Alpha' का जिक्र करते हुए भी कई मजेदार तंज कसे। दोनों के बीच की ये नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
वीडियो की शुरुआत में समय रैना हुमा कुरैशी का वेलकम करते हुए उनसे पूछते हैं कि आजकल क्या कर रही हैं। इस पर हुमा जवाब देती हैं कि वो अपनी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का प्रमोशन कर रही हैं, जो आज यानी 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इतना सुनते ही समय मजाकिया अंदाज में कहते हैं, "अरे, 3 जुलाई को तो 'अल्फा' भी आ रही है, आपको इसकी क्या जरूरत थी?" इस पर दोनों हंस पड़ते हैं और बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ता है।
इसके बाद समय कहते हैं कि वो तो सिर्फ 'Alpha' का इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं हुमा अपनी फिल्म का जिक्र करती रहती हैं, लेकिन समय बार-बार फिल्म का नाम भूलने का नाटक करते हुए उसे अलग-अलग नामों से बुलाते हैं। कभी वो 'बेबी डू डाई डू' कहते हैं तो कभी 'बेबी डू आई डू', जिससे माहौल और भी दिलचस्प हो जाता है।
इस बातचीत के दौरान समय हुमा से उनकी पिछली फिल्मों को लेकर भी चुटकी लेते हैं और मजाक में पूछते हैं कि उनकी आखिरी फिल्म कौन-सी थी। हालांकि, साथ ही वो उनकी एक्टिंग की तारीफ भी करते हैं और कहते हैं कि वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। हुमा भी मुस्कुराते हुए उनका धन्यवाद करती हैं।
समय रैना यहीं नहीं रुके। वो हुमा को अपने शो 'latent' में आने का इन्वाइट करते हैं। इस पर हुमा कहती हैं कि वो अपनी डेट्स देखकर जरूर बताएंगी। तभी समय तुरंत मजाक करते हुए कहते हैं, "रिलीज के बाद तो फ्री ही रहोगी।" ये सुनकर दोनों हंसने लगते हैं। आप इस वीडियो के लास्ट समय एक बार फिर हुमा की फिल्म का नाम गलत बोलते हुए कहते हैं कि 'करेंगे, मरेंगे और फिर करेंगे लेकिन भाई, 'Alpha' जरूर देखना।' उनके इस मजाकिया अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन किया है। फैंस इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और दोनों की शानदार कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Published on:
03 Jul 2026 11:07 am
