1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम कपूर के ‘शादी में धोखा डील ब्रेकर नहीं’ वाले बयान पर गौतमी कपूर का रिएक्शन आया सामने, लिखा- ‘सिर्फ प्यार’

Ram Kapoor Lock Upp Controversy: रियलिटी शो 'Lock Upp Season 2' में एक्टर राम कपूर ने 'शादी में धोखा डील ब्रेकर नहीं' वाले बयान पर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने दिया पति का साथ. एक फोटो शेयर करते हुए बनाये दिल वाले इमोजी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 01, 2026

Gautami Kapoor Supports Ram Kapoor

गौतमी कपूर ने दिया राम कपूर का साथ. (फोटो सोर्स: gautamikapoor)

Ram Kapoor Gautami Kapoor Reaction: टेलीविजन एक्टर राम कपूर रियलिटी शो 'लॉक अप सीज़न 2' में शादी और धोखा देने पर अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्हें धोखा देने पर चर्चा करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, उन्होंने दावा किया कि अगर प्यार है तो यह कोई डील ब्रेकर नहीं है। विवादों में फंसे राम कपूर को अब पत्नी, गौतमी कपूर का साथ मिला है और उन्होंने सोशल मीडिया पर रामके बारे में चल रही चर्चाओं और आलोचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

गौतमी कपूर ने शेयर किया पोस्ट (Gautami Kapoor Supports Ram Kapoor)

बता दें कि एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में राम के साथ एक फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "सिर्फ प्यार, इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाले इमोटिकॉन्स भी बनाया और पति राम कपूर (@ramkapoor) को टैग किया।"

इसके अलावा उन्होंने सद्गुरु की एक रील भी पोस्ट की जिसमें वो प्यार और भरोसे के बारे में बात कर रहे हैं. इससे पता चलता है कि गौतमी को भी उनकी बातों पर यकीन है। उन्होंने कहा, “अगर प्यार सच्चा है तो बिना किसी चीज के होगा। अगर ये सच में सच्चा प्यार है तो होगा, इसका मतलब है कि आपने अपनी भावनाओं को बहुत अच्छा बना लिया है… आप जो कुछ भी देखते हैं, उसके प्रति आपके मन में एक खास खुशी होती है, यही प्यार है।”

लॉक अप में राम कपूर के बयान

शो के हालिया एपिसोड्स में एक्टर ने फिल्मों और टेलीविजन में किसिंग सीन पर बात की औरर कहा कि यह पति की जिम्मेदारी है कि वो अपनी पत्नी को सुरक्षित, प्यार और इमोशनली सेफ फील कराए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को स्क्रीन पर दूसरे एक्टर्स को किस करने से कोई दिक्कत नहीं थी।

लॉक अप के एक पुराने एपिसोड में, राम कपूर ने रिश्तों के बारे में बात की थी और कहा था, “कभी-कभी शादी के 20-25 साल में, ऐसा होता है कि आपके जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, अच्छे और बुरे दौर आते हैं। बुरे दौर में अगर गलती से किसी एक से कुछ हो जाए, अगर आप उनकी जगह नहीं जी सकते और अपने बच्चों की जगह नहीं जी सकते, तो समय सब कुछ ठीक कर देता है, और कुछ भी डीलब्रेकर नहीं होता। कभी-कभी यह गलती से हो जाता है।”

राम कपूर और गौतमी कपूर का रिश्ता

राम और गौतमी 2000 के दशक की शुरुआत में टेलीविजन शो 'घर एक मंदिर' के सेट पर मिले थे। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे रोमांस में बदल गई, और उन्होंने 14 फरवरी, 2003 को शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटी, सिया, और एक बेटा, अक्स। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ की फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

लॉक अप सीजन 2 के बारे में

जानकारी के लिए बता दें कि फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किये जा रहे रियलिटी शो 'Lock Upp के सीजन 2 में 15 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट हैं, जिनमें एक्टर, इन्फ्लुएंसर और रियलिटी टेलीविजन पर्सनैलिटी शामिल हैं। इसके नए एपिसोड नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे स्ट्रीम होते हैं।