
'The Godfather' स्टार Al Pacino के दीवाने थे अली फजल। (फोटो सोर्स: IMDb)
Ali Fazal Al Pacino Meeting: राख और मिर्जापुर जैसी धुआंधार वैबसीरीज में अपने जबरदस्त अभिनय का जलवा दिखा चुके एक्टर अली फजल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिर्जापुर द मूवी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अली फजल के हुनर का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ सालों में, उन्होंने कई बड़े इंटरनेशनल स्टार्स के साथ भी काम किया है, इनमें “विक्टोरिया एंड अब्दुल” में डेम जूडी डेंच और “फ्यूरियस 7” में विन डीजल से लेकर एक्शन थ्रिलर “कंधार” में जेरार्ड बटलर तक। हाल ही में एक इंटरव्यू में अली ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जब वो गॉड फादर एक्टर अल पचीनो से आमने-सामने मिले, तो वो Starstruck (किसी बड़े स्टार को देखकर हैरान रह जाना) हो गए।
हॉलीवुड के एक्टर Al Pacino के बारे में बात करते हुए, फजल ने कहा, 'पचीनो हमेशा से उनके सबसे बड़े सिनेमैटिक आइडल रहे हैं, और उन्हें याद है कि उनसे मिलकर वो कितने हैरान और प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा, “बस, वही सब कुछ हैं,” और आगे कहते हैं, “बचपन से ही मैं उस इंसान का दीवाना रहा हूं। मुझे याद है कि हॉस्टल में मैं दीवार पर उनकी उन फिल्मों की लिस्ट बनाता था जो मैं देखना चाहता था, क्योंकि वो आसानी से मिलती नहीं थीं। इसलिए, मैं किसी तरह उन फिल्मों को ढूंढकर देखता था।”
सालों बाद, लंदन में “डेथ ऑन द नाइल” की शूटिंग के दौरान अली फजल की जिंदगी में एक ऐसा पल आया, जो उनको बिल्कुल किसी फिल्मी सीन जैसा लगा। इस बारे में बात करते हुए अली ने बताया, “मैं लंदन में था, और वहां ‘द आयरिशमैन’ का प्रीमियर था। और मुझसे तारीखों में गड़बड़ हो गई। मुझे प्रीमियर के गेट खुलने से 20 मिनट पहले पता चला, और मैं भागा। मुझे कैब नहीं मिली… किस्मत से वो पास ही में था। मैंने अपना सूट पहना और दौड़ पड़ा। मेरे लिए ये एक फिल्मी सीन जैसा था!”
इसके आगे उन्होंने बताया, मैं सही समय पर पहुंच गया, दरवाजे खुले। मैं सीधे बार की तरफ गया क्योंकि मुझे पानी चाहिए था। मैं वहां रुका, दाईं ओर मुड़ा, और वो ठीक मेरे सामने थे। वो बस मुस्कुराते हुए मुझे देख रहे थे। ये पहली बार था जब मैं किसी को देखकर सच में फ्रीज हो गया था। जब आप किसी के साथ काम कर रहे होते हैं, तो ठीक होता है। ये एक अच्छा अनुभव होता है। ऐसा लगता है, ‘यह मैं हूं, और आप जो भी देंगे, मैं उसे अपनाऊंगा।’ लेकिन यहां, मैं उनके साथ काम नहीं कर रहा था। मैं बस एक फैन था।”
उसके बाद अपनी उस मीटिंग के बारे में बात करते हुए बताया, “उन्होंने मुझसे थिएटर के बारे में बात की थी। मैंने उन्हें बताया कि मैं क्या कर रहा हूं। और उनका रिएक्शन था, ‘ओह!’ क्योंकि उन्हें भी थिएटर बहुत पसंद है। वो हमेशा से शेक्सपियर के बड़े प्रशंसक रहे हैं और फिल्मों के अलावा थिएटर में भी उन्होंने बहुत काम किया है।”
फजल बताते हैं कि वो पचीनो के बारे में सब कुछ जानते थे, जैसे कोई इनसाइक्लोपीडिया हो और अपने दोस्तों को उनके बारे में दिलचस्प बातें बताते थे। “मैं उन सभी चीजों के बारे में बात करता था जिनसे वो गुजरे थे। जैसे, ‘द गॉडफ़ादर’ के लिए पचीनो ने कितने ऑडिशन दिए थे। मैं सच में उनका बहुत बड़ा फ़ैन था।”
हाल ही में अली फजल की वेबसीरीज 'राख' प्राइम वीडियो पर कुछ दिनों पहले रिलीज हुई है। बता दें कि ये सीरीज 1978 के सबसे चर्चित और भयानक गीता और संजय चोपड़ा हत्याकांड पर आधारित है। उन्होंने इस सीरीज में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।
आने वाले समय में वो 'मिर्जापुर द मूवी में गुड्डू भैया के किरदार से भौकाल मचाने आ रहे हैं।
Published on:
29 Jun 2026 02:22 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
