28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ड्रामेबाज कपल’ से लेकर ‘फेक रोमांस’ तक! आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक की खबर के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce: आकांक्षा चमोला के गौरव खन्ना से अलग होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और यूजर्स ने 'बिग बॉस 19' में कपल के रोमांटिक मोमेंट्स पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। आकांक्षा चमोला ने एक रियलिटी शो में अपना सबसे बड़ा सीक्रेट शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया कि वो दोनों तलाक लेने वाले हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 28, 2026

Gaurav-Akanksha Divorce

तलाक की खबर सामने आने के बाद गौरव खन्ना और आकांक्षा को 'फेक' कहा गया। (फोटो सोर्स: akankshagkhanna/netflix_in)

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना की पत्नी, एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में एक चौंकाने वाले खुलासे में बताया कि उन्होंने और उनके पति गौरव खन्ना ने शादी के 10 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। 'लॉक अप: सच या सज़ा' के प्रीमियर एपिसोड में, जिसमें आकांक्षा एक कंटेस्टेंट हैं, ने बताया कि वो दोनों पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है, लेकिन वो अब लाइफ पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते, क्योंकि वो अपने फ्यूचर के बारे में बहुत अलग-अलग सोच रखते हैं।

होने वाला है गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का तलाक

शो के दौरान आकांक्षा चमोला ने अपने सबसे बड़े सीक्रेट के बारे में बताया कि दोनों की फैमिली ने उन्हें कुछ समय अलग रहने की सलाह दी थी ताकि यह देखा जा सके कि क्या यह दूरी उन्हें एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने और 'बिग बॉस 19' के बाद उनके रिश्ते में आए बदलावों पर सोचने में मदद करेगी। चमोला ने कहा, "चूंकि हम एक-दूसरे से बात करते रहे, इवेंट्स में साथ गए, एक-दूसरे का साथ दिया और सब कुछ शेयर किया, इसलिए सभी को लगा कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन शादीशुदा कपल वाले इमोशंस अब नहीं रहीं। मुझे लगता है कि ये हमारी फैमिलीज के लिए भी बहुत चौकाने वाली खबर होगी।"

सोशल मीडिया पर मची हलचल

तलाक की खबर के बाद सोशल मीडिया यूजर हैरान रह गए, खासकर इसलिए क्योंकि आकांक्षा ने गौरव को सपोर्ट करने के लिए 'बिग बॉस 19' में 'फैमिली वीक' के दौरान एंट्री की थी। शो में कपल प्यार भरे अंदाज में दिखा था, उन्होंने साथ में अच्छे पल बिताए थे और एक-दूसरे को Kiss भी किया था। इस खबर पर रिएक्शन देते हुए, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें "फेक" कहा और आरोप लगाया कि रिश्ता टूटने की बात पता होने के बावजूद वो हैप्पी मैरिड लाइफ का दिखावा क्यों करते रहे।

एक यूजर ने कमेंट किया, "अगर वे पहले से ही एक साल से अलग थे, तो BB में वो 9वीं सालगिरह का रोमांस क्या था? मतलब सच में, इतना फेक #Gauravkhanna तुम और तुम्हारी पत्नी हमेशा से फेक रहे हो…"

एक और यूजर ने लिखा, "गौरव खन्ना की एक्टिंग। वो BB19 में इस तरह बर्ताव कर रहे थे जैसे वो परफेक्ट कपल हों।" वहीं, एक तीसरे यूजर ने लिखा, "आजकल हर कोई बस दिखावा कर रहा है, कोई असली जुड़ाव नहीं है। #GauravKhanna के बारे में मुझे बस उनकी पत्नी और पत्नी के साथ उनका प्यारा रिश्ता ही पसंद आया। उनकी प्यारी और शरारती पर्सनैलिटी ने मुझे आकर्षित किया। लेकिन बाद में पता चला कि यह सब बस दिखावा था।"

वहीं एक और कमेंट में लिखा था, "ऐसा लगा कि गौरव खन्ना ने BB19 खेलने से ज्यादा दर्शकों के साथ खेल खेला। वो बार-बार कहते रहे, 'मेरी पत्नी जो चाहेगी, मैं वही करूंगा', और इस तरह उन्होंने एक आदर्श और समर्पित पति की छवि बनाई।"

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादी 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में तीन दिन तक चले शानदार समारोह में हुई थी।