13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“यह बहुत मुश्किल है” आकांक्षा चमोला ने बताया क्यों नहीं ले पा रहीं गौरव खन्ना से तलाक? लीगल फॉर्मैलिटीज पर की बात

Akanksha Chamola On Gaurav Khanna: अनुपमा फेम गौरव खन्ना संग तलाक को लेकर आकांक्षा चमोला ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह फैसला 2 महीने पहले ही हो चुका था।
2 min read
Google source verification
Akanksha Chamola getting Divorce Gaurav Khanna Legal formalities issue

आकांक्षा चमोला ने की गौरव संग तलाक पर बात (Photo Source- akankshagkhanna)

Akanksha Chamola Gaurav Khanna Divorce: टीवी के फेमस कपल रहे आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का जल्द तलाक होने वाला है। इसका खुलासा खुद आकांक्षा ने लॉक अप 2 में किया था। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा कि शो की TRP के लिए उन्होंने ये सब अफवाह फैलाई है। वहीं, जब से लॉक अप 2 खत्म हुआ है तब से हर कोई आकांक्षा और गौरव के अलग होने के प्रोसेस पर ही बात कर रहा है। अब आकांक्षा ने इन तमाम अटकलों और सवालों पर विराम लगाते हुए अपने रिश्ते का सच दुनिया के सामने रख दिया है।

गौरव और आकांक्षा के तलाक में क्यों रही है देरी?

आकांक्षा चमोला ने NewsX संग खास बातचीत की। इस दौरान आकांक्षा ने साफ किया है कि वह और गौरव कानूनी तौर पर अलग हो रहे हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि यह फैसला उनके 'लॉक अप' में जाने और गौरव के 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा लेने से काफी महीने पहले ही ले लिया गया था। जब आकांक्षा से पूछा गया कि इसके प्रोसेस में इतना समय क्यों लग रहा है? तो उन्होंने बताया, "कानूनी तौर पर हम तलाक का फैसला तो ले चुके हैं, लेकिन हम दोनों की व्यस्त दिनचर्या के कारण कागजी कार्रवाई पूरी होने में वक्त लग रहा है। लोगों को लगता है कि एक एक्टर की जिंदगी बहुत आसान होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। जब आप दोनों ही अपने करियर में संघर्ष कर रहे होते हैं और दोनों का काम का शेड्यूल इतना अलग होता है, तो चीजें वैसी नहीं हो पातीं जैसी आप चाहते हैं। हमारे बिजी शेड्यूल के कारण कानूनी कागज़ात पर बैठकर साइन करने का सही समय निकालना बहुत मुश्किल हो रहा है।"

आकांक्षा चमोला और गौरव को कब हुआ अलग होने का एहसास

आकांक्षा ने आगे बताया कि दोनों ने जल्दबाजी में यह कदम नहीं उठाया है। शादी को कानूनी रूप से खत्म करने का फैसला करने से पहले वह लगभग 18 महीने तक एक-दूसरे से अलग रहे थे। उन्होंने कहा, "हमने इस बात को समझने और तय करने के लिए पूरा वक्त लिया कि हमारे बीच चीजें ठीक नहीं हो रही हैं। 18 महीने अलग रहने के बाद हमने महसूस किया कि हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं। इसके बाद 'लॉक अप' में जाने से करीब दो महीने पहले हमने कानूनी रूप से अलग होने का फाइनल फैसला कर लिया था।"

साल 2016 में हुई थी गौरव और आकांक्षा की शादी

'लॉक अप' में रहने के दौरान आकांक्षा ने गौरव को लेकर कई बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि वह फिलहाल दोबारा शादी करने के मूड में नहीं हैं और अपनी आजादी का लुत्फ उठाना चाहती हैं। हालांकि, बाद में गौरव भी शो में उनसे मिलने पहुंचे थे। बता दें कि गौरव और आकांक्षा की शादी 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में एक भव्य समारोह में हुई थी। अब 8 साल बाद इस खूबसूरत रिश्ते का अंत देखकर दोनों के फैंस काफी दुखी हैं।