8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बालिका वधू’ फेम अविका गोर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, पति मिलिंद बोले- दुआ करें

Avika Gor hospitalized: टीवी की फेमस अभिनेत्री अविका गोर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत बेहद खराब है। उनके पति मिलिंद ने एक्ट्रेस के लिए दुआ मांगने को कहा है।
2 min read
Google source verification
avika gor hospitalized due to dengue husband milind said please pray

अविका गौर हुई अस्पताल में भर्ती (Photo Source- avikagor)

Avika Gor hospitalized dengue fever: 'बालिका वधू' फेम मशहूर अभिनेत्री अविका गोर (Avika Gor) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनकी हालत बेहद खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पति मिलिंद चंदवानी ने एक वीडियो मैसेज शेयर कर फैंस को अविका की हेल्थ अपडेट दी है और उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील भी की है। मिलिंद ने बताया कि अविका को पिछले पांच दिनों से 103-104 डिग्री तेज बुखार था। इसके बाद भी वह लगातार काम करती रहीं। तबीयत जब ज्यादा खराब हुई और टेस्ट कराए गए तो मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि अविका को डेंगू हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

अविका गौर खराब तबीयत में भी करती रहीं काम

मिलिंद चंदवानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पत्नी अविका के काम के लिए समर्पण का खुलासा करते हुए बताया कि तेज बुखार के बावजूद अविका ने अपने प्रोजेक्ट की बची हुई शूटिंग पूरी की। उन्होंने बीमारी की हालत में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी, जिससे शूटिंग समय पर पूरी हो गई। इसके बाद दो दिन के ब्रेक में वह बिस्तर से उठ भी नहीं पा रही थीं और खाना तक नहीं खा पा रही थीं। लेकिन इसके बावजूद वह अपनी कमिटमेंट पूरी करने के लिए एड शूट के सिलसिले में दिल्ली भी गईं।

मिलिंद ने बताया अविका नहीं चाहती थी हो नुकसान

मिलिंद ने आगे बताया कि उन्होंने अविका को सलाह दी थी कि वह मेकर्स से बात करके शूटिंग आगे बढ़ा लें, क्योंकि प्रोड्यूसर्स उनकी बीमारी को समझेंगे। लेकिन अविका ने यह कहकर मना कर दिया कि उनके मना करने से किसी का समय और पैसा खराब होगा। पति मिलिंद ने अपनी पत्नी के इस काम के लिए समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि वह समझ नहीं पाते कि किसी के अंदर काम के लिए इतना प्यार कहां से आता है। ऐसे में अब उन्होंने फैंस से अविका के लिए प्रार्थना करने की गुजारिश की है।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग