
हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी और अपने रिश्ते पर बात की (Photo Source- )
रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' (सीजन 2) के पहले फाइनलिस्ट बने अभिनेता हर्षद चोपड़ा के शो से बाहर होने के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है। हर्षद ने अपनी दोस्त शिवांगी जोशी को फाइनलिस्ट बनाने और उन्हें एलिमिनेशन से बचाने के लिए अपनी फिनाले की जगह छोड़ दी और खुद घर से बेघर होने का फैसला किया। शो से बाहर आने के बाद हर्षद ने पहली बार शिवांगी जोगी की डेटिंग की खबरो को लेकर बात की है। वहीं, उन्होंने अपनी जिंदगी के काले पन्नों को भी याद किया है।
हर्षद चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट में खास बातचीत की है। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि किसी को भी उनके इतनी जल्दी शो से बाहर होने की उम्मीद नहीं थी। हर्षद ने अपने गेम प्लान पर सफाई दी। हर्षद ने कहा, "मेरा गेम असल में 'नो गेम' वाला था। मुझे लगा कि यह एक ऐसा शो है जहां आप जैसे हैं, वैसे ही रहना चाहिए। मुझे इस बात की कोई चिंता नहीं थी कि बाहर लोग मेरे बर्ताव पर कैसा रिएक्शन देंगे। बस एक चीज जो मैं दर्शकों को नहीं दिखाना चाहता था, वह थी मेरी इमोशनल साइड।"
हर्षद से आगे शो में काफी रोए और शिवांगी जोशी की ढाल बनते दिखने पर सवाल पूछा गया तो एक्टर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा, वह और शिवांगी काफी समय से दोस्त हैं। ऐसी स्थिति में जहां 15-16 लोग कम खाने और कठिन माहौल में रह रहे थे, वहां परिस्थितियों ने उन्हें एक-दूसरे का सहारा बनने पर मजबूर कर दिया था।
हर्षद से आगे जब पूछा गया कि क्या वो और शिवांगी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? ऐसे में एक्टर ने जवाब दिया, "नहीं वह उन्हें डेट नहीं करे। लेकिन वह उनसे प्यार काफी करते हैं पर वो दोस्ती वाला प्यार है और कुछ नहीं। दोनों प्यार के मतलब अलग है और दोनों अलग-अलग चीजे हैं।"
'लॉक अप 2' के प्रीमियर के दौरान होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने हर्षद से पूछा था कि दो दशकों से इंडस्ट्री में रहने के बावजूद वे अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर क्यों रखते हैं। इस पर हर्षद ने अपनी जिंदगी का एक दर्दनाक सच का खुलासा किया था। उन्होंने बताया, "2010 में उनके बेस्ट फ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने उन्हें धोखा दिया था, जिसके बाद से वह लोगों से दूरी बनाने लगे। इसके अलावा, हर्षद ने शो में बचपन में हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कई बच्चे ऐसे अनुभवों से गुजरते हैं, इसलिए बच्चों को प्यार और सुरक्षा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनकी यह बात सुनकर शिवांगी जोशी और राम कपूर भी भावुक हो गए थे।
जेल-थीम पर आधारित इस शो में सितारे कई हफ्तों तक कड़े टास्क और आरोपों का सामना करते हुए आगे बढ़े हैं। रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किया जा रहा यह शो आज रात अपने समापन( ग्रैंड फिनाले) पर पहुंचने वाला है, जहां विजेता को 1 करोड़ रुपये की नकद राशि इनाम के रूप में मिलेगी।
Updated on:
05 Aug 2026 07:48 am
Published on:
05 Aug 2026 07:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
