1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन है शगुन शर्मा? जिन्होंने गौरव खन्ना पर लगाए परेशान करने के आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

Actress Shagun Sharma: गौरव खन्ना पर नई मुसीबत में आ गई है। अभिनेत्री शगुन शर्मा ने उन पर परेशान करने और सेट पर अनप्रोफेशनल रवैया अपनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए कौन हैं शगुन शर्मा और क्या है पूरा विवाद…
2 min read
Google source verification
Two individuals posing for a photo.

शगुन शर्मा ने लगाए गौरव खन्ना पर आरोप (Photo Source- @shagun__sharma)

Shagun Sharma allegation Gaurav Khanna: मशहूर टेलीविजन अभिनेता और 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने रिएलिटी शो 'लॉक अप' में उनके साथ चल रहे तलाक के तनाव और अलग रहने के बारे में खुलासा किया था, जिसके बाद से गौरव लगातार चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। लेकिन अब तलाक की इस खबर के बीच गौरव खन्ना एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री शगुन शर्मा ने उन पर काम के दौरान परेशान करने और पेशेवर व्यवहार न रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। आइये जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस...

शगुन शर्मा ने क्या लगाए गौरव खन्ना पर आरोप?

शगुन शर्मा ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में गौरव खन्ना के साथ काम करने के अपने कड़वे अनुभव को शेयर किया। शगुन का दावा है कि एक सेट पर साथ काम करने के दौरान गौरव का व्यवहार उनके लिए काफी परेशान करने वाला था। शगुन ने आरोप लगाते हुए कहा कि गौरव सेट पर अपना प्रभुत्व यानी डोमिनेंस जमाने की कोशिश करते थे और अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे। उन्होंने बताया कि गौरव का रवैया काफी अनप्रोफेशनल था, जिससे उन्हें काम के माहौल में मानसिक तनाव झेलना पड़ा। शगुन के मुताबिक, जब उन्होंने इसका विरोध करने की कोशिश की, तो उनके काम को प्रभावित करने की कोशिश की गई। तलाक की खबरों के बीच शगुन शर्मा के इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया है।

कौन हैं अभिनेत्री शगुन शर्मा?

शगुन शर्मा भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की एक उभरती हुई और फेमस अभिनेत्री हैं।

करियर की शुरुआत: शगुन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत स्टार भारत के शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' से की थी, जहां उनके काम को काफी पसंद किया गया था।

लोकप्रिय टीवी शो: इसके बाद शगुन ने 'सावी की सवारी', 'इश्क पर जोर नहीं', 'हरफली मोहिनी' और बेहद लोकप्रिय सीरियल 'ये है चाहतें' में मुख्य भूमिकाएं निभाकर घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई।

सोशल मीडिया प्रेजेंस: शगुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

विवाद पर फैंस और इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया

गौरव खन्ना जहां अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ तलाक के बयानों और कोर्ट के कानूनी मसलों को लेकर पहले से ही मीडिया की नजरों में थे, वहीं शगुन शर्मा के इन आरोपों ने उनपर कई और सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, गौरव खन्ना या उनकी टीम की तरफ से शगुन शर्मा के इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर फैंस इस पूरे मामले पर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग शगुन के समर्थन में उतर आए हैं, तो वहीं गौरव के प्रशंसक इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।