
लॉक अप: आकांक्षा चमोला का फूटा श्रेया कालरा पर गुस्सा (Photo Source- Instagram Netflix)
Akanksha Chamola Shreya Kalra Fight: रियल्टी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में कैदियों के बीच पर्सनल लाइफ और रिश्तों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। इस बार भी यही हुआ। हाल ही में शो में तब बड़ा ड्रामा देखने को मिला जब एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और श्रेया कालरा के बीच जोरदार बहस हो गई। इस बहस की मुख्य वजह कुछ और नहीं बल्कि आकांक्षा चमोला और उनके पति व मशहूर एक्टर गौरव खन्ना के तलाक को लेकर श्रेया द्वारा की गई व्यक्तिगत टिप्पणी थी। जी हां! कुछ दिनों पहले श्रेया ने गौरव और आकांक्षा के तलाक पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि गौरव खुशकिस्मत है जो आकांक्षा से अलग हो रहा है। इसी पर आकांक्षा ने श्रेया से जवाब मांगा और खूब खरी खोटी सुनाई।
'लॉक अप 2' के शुरूआत में ही आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं और वह बच्चे नहीं चाहती हैं। इसके बाद साथी कैदी श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे से बात करते हुए कहा था कि “गौरव खन्ना आकांक्षा से बेहतर लड़की डिजर्व करते हैं और अच्छा ही हुआ कि दोनों अलग हो रहे हैं।” जब शिल्पा ने यह बात आकांक्षा को बताई, तो आकांक्षा का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने श्रेया की जमकर क्लास लगाई।
श्रेया से सीधी बहस करते हुए आकांक्षा ने सवाल पूछा, “तुम मेरे बारे में इतनी बकवास क्यों कर रही हो? तू गौरव को कितना जानती है? वह तेरे लिए 'जी' और मैं चुड़ैल? तुझे हमारे रिश्ते के बारे में क्या पता है, जो तू उसकी एडवोकेट बनकर बोल रही है कि अच्छा ही हुआ इनका डिवोर्स हो रहा है! तू कौन होती है यह बोलने वाली?” आकांक्षा ने श्रेया पर अपने सच्चे इमोशंस के साथ खेलने का आरोप लगाया और उनकी दोस्ती पर भी सवाल उठाए।
बता दें, आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। प्यार होने के बाद दोनों ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में तीन दिनों तक चले एक भव्य समारोह में शादी रचाई थी। वहीं, शो के प्रीमियर पर आकांक्षा ने बताया कि वह लगभग एक साल से अलग रह रहे हैं। बाद में जब गौरव खन्ना शो में आकांक्षा को सपोर्ट करने आए, तो उन्होंने साफ किया कि वह अभी भी कानूनी तौर पर पति-पत्नी हैं और उन्होंने अभी तक तलाक के लिए अर्जी दाखिल नहीं की है।
वहीं, इससे पहले आकांक्षा ने शो में अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर बेबाक बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “तलाक के इस फेज में मुझे किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं चाहिए, न लड़कियों के साथ, न पुरुषों के साथ। इस समय मैं एसेक्सुअल फेज से गुजर रही हूं।”
Updated on:
31 Jul 2026 01:07 pm
Published on:
31 Jul 2026 10:57 am
