
राम कपूर, पामेला के बीच हुआ झगड़ा (Photo Source- Lock Upp 2 show)
Lock Upp Season 2: रियल्टी शो ‘लॉक अप 2’ अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है, लेकिन जेल के अंदर बंद कैदियों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में हुए एक टास्क के बाद घर के अंदर माहौल काफी गरमा गया। मामला उस वक्त बिगड़ा जब पामेला सेरेना और वरुण यादव (उर्फ लैला) के बीच जोरदार बहस हुई। इस दौरान आकांक्षा चौधरी ने भी टास्क में साथ न देने पर लैला से सवाल दागे, वहीं पामेला ने लैला पर जानबूझकर महिला कंटेस्टेंट्स को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए उन्हें "सेक्सिस्ट" तक करार दे दिया।
लॉक अप 2 का एक प्रोमो सामने आया है उसके अनुसार, यह झगड़ा सिर्फ पामेला और लैला तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें सीनियर एक्टर राम कपूर भी कूद पड़े। राम कपूर ने पामेला के "वूमेन टारगेटिंग" वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए उनसे तीखी बहस की। राम ने पामेला से कहा, “इसे जेंडर का मुद्दा मत बनाओ! औरतों ने सभी आदमियों को पानी से नहला दिया।”
जब पामेला ने बहस से बचते हुए कहा कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दे रहा है, तो राम घर में उनके पीछे-पीछे घूमते रहे और जवाब मांगने लगे। पामेला के बार-बार मना करने के बावजूद राम पीछे हटने को तैयार नहीं थे, जिससे परेशान होकर पामेला ने कहा, “हे भगवान, वह तो मुझ पर हमला ही करने वाले थे।”
स्थिति को बिगड़ता देख कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला तुरंत बीच में आ गई और उन्होंने राम कपूर के आक्रामक रवैये पर कड़ा एतराज जताया। आकांक्षा ने राम को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “तुम इस घर में किसी भी औरत को इस तरह असुरक्षित महसूस नहीं करा सकते।” इस वाकये के बाद पूरे घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया और घरवाले दो गुटों में बंट गए।
वहीं, शो के फैमिली वीक के दौरान राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने घर में एंट्री ली और इस पूरे जेंडर विवाद को अपनी सूझ-बूझ से हल्का कर दिया। फीमेल कंटेस्टेंट्स से बातचीत के दौरान गौतमी ने हंसते हुए कहा, “अगर इन्होंने आपको गलत टच किया हो, हग किया हो या किस किया हो तो मैं आप सबसे माफी मांगती हूं।”
गौतमी ने खास तौर पर श्रेया कालरा से माफी मांगते हुए कहा कि राम दिल के बहुत साफ हैं और किसी टेडी बियर की तरह प्यार जताने के लिए अक्सर गले लगा लेते हैं या किस कर देते हैं। गौतमी के इस हल्के-फुल्के बयान ने घर में हंसी का माहौल ला दिया और साथ ही राम का बचाव भी कर दिया। आपको बता दें कि ‘लॉक अप 2’ के नए एपिसोड शनिवार से गुरुवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए जा रहे हैं।
बता दें, शो का फिनाले 5 अगस्त 2026 को है जो नेटफ्लिक्स पर आप देखेंगे, लेकिन फिनाले से पहले एक कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है जो विनर बन गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉप 3 फाइनालिस्ट में शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश रावत टॉप 3 तक में हैं। वहीं ट्रॉफी जो है शिवांगी जोशी के नाम होंगी।
Updated on:
31 Jul 2026 07:21 am
Published on:
31 Jul 2026 07:08 am
