
सनी देओल कर रहे अपनी फिल्म बंटवारा 1947 का प्रमोशन (Photo Source- Batwara 1947 Trailer)
Sunny Deol Batwara 1947 Exclusive Interview: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) अपनी आने वाली ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'बटवारा 1947' (Batwara 1947) को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के जरिए सनी देओल सालों बाद दिग्गज निर्देशक राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) के साथ वापसी कर रहे हैं। खास बात यह भी है कि फिल्म में उनके बेटे करण देओल (Karan Deol) भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सनी देओल, करण देओल और राजकुमार संतोषी जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी दौरान सनी देओल बुधवार (29 जुलाई) को फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, एक्टर करण देओल के साथ पत्रिका ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रिका, पत्रिका डिजिटल और एफएम तडक़ा के साथ विशेष बातचीत की। स्टारकास्ट ने कहा कि फिल्म बंटवारे से जुड़े कई पहलुओं से रूबरू कराएगी। 1947 का विभाजन इतिहास का ऐसा जख्म है, जिसकी टीस आज भी महसूस की जाती है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सनी देओल से सवाल पूछा गया कि अगर वह कभी देश के किसी एतिहासिक व्यक्ति से मिलने का मौका मिलता तो वो कौन होता? ऐसे में सनी देओल अपने पिता को लेकर काफी भावुक नजर आए। आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा, "मैं अपने पिता को सबसे अहम मानता हूं और उनसे बढ़कर कोई नहीं दिखा। लेकिन जब आप छोटे था तो उस समय देश के प्रधानमंत्री होते हैं आपके देखने का तरीका अलग होता है और उस वक्त भी आजादी का समय था। देश बढ़ रहा था कई चीजें हो रही थीं। तो उसमें कई हीरो थे जो बाद में रहे नहीं। तो दिमाग बदलता रहा। ऐसे में मेरे लिए हमेशा भगत सिंह जी हैं जो मुझे पसंद हैं और वह मेरे अंदर के साथ करीब भी हैं।"
वहीं, आगे जब सनी देओल से पूछा गया कि ‘गदर-2’ के बाद आपकी जिंदगी में क्या बदलाव आया? तो एक्टर ने कहा, "मेरे अंदर का विश्वास कभी खत्म नहीं हुआ था, बस सही मौके का इंतजार था। ‘गदर-2’ ने मुझे नई शुरुआत दी। इसके बाद लोगों का प्यार और काम करने की ऊर्जा दोनों बढ़ गए।"
बता दे, घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी कालजयी फिल्में देने वाले सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी को भारतीय सिनेमा की सबसे सफल जोड़ियों में गिना जाता है। लंबे समय बाद इस ब्लॉकबस्टर निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। 'बटवारा 1947' का ट्रेलर देखकर साफ जाहिर होता है कि दोनों एक बार फिर पर्दे पर देशभक्ति और दमदार डायलॉग्स का वही पुराना दौर वापस लाने वाले हैं।
फिल्म में सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। करण के लिए भी यह प्रोजेक्ट बेहद खास है क्योंकि उन्हें अपने पिता और राजकुमार संतोषी जैसे अनुभवी निर्देशक के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला है। फिल्म का ट्रेलर देश के विभाजन के दौरान की संवेदनशील और रोंगटे खड़े कर देने वाली पृष्ठभूमि को बखूबी दर्शाता है। सनी देओल को हमेशा से स्क्रीन पर देखने का इंतजार उनके फैंस करते रहते हैं और एक बार उनकी लगातार 2 फिल्में आ रही हैं। बटवारा 1947 के अलावा सनी देओल रामायण में भगवान हनुमान का किरदार भी निभा रहे हैं। इसके लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
Updated on:
30 Jul 2026 08:29 pm
Published on:
30 Jul 2026 08:29 pm
