30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Salman Khan PRP Hair Treatment: भारत में PRP था बैन, फिर भी सलमान खान ने कराया ये ट्रीटमेंट? शैलेंद्र सिंह ने सुनाया सालों पुराना किस्सा

Salman Khan Hair Treatment: क्या सलमान खान ने उस समय PRP हेयर ट्रीटमेंट कराया था जब भारत में इसे कानूनी मंजूरी नहीं मिली थी? शैलेंद्र सिंह ने पॉडकास्ट में किया बड़ा दावा।
2 min read
Google source verification
Salman Khan Hair Treatment

सुपरस्टार सलमान खान ने करवाई PRP हेयर ट्रीटमेंट (Instagram-alchemyplasticsurgery/SalmanKhan)

Salman Khan PRP: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक नया दावा चर्चा में है। एंटरप्रेन्योर, फिल्ममेकर और सनबर्न फेस्टिवल के को-फाउंडर शैलेंद्र सिंह ने कहा है कि उन्होंने सालों पहले सलमान खान को प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा (PRP) थेरेपी कराते हुए देखा था, जिसमें उनका दावा है कि उस समय भारत में इस प्रक्रिया को कानूनी मंजूरी नहीं मिली थी। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और सलमान खान की ओर से भी इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

'स्टार बनने की कीमत चुकानी पड़ती है'

साइरस सेज पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सबसे पहले सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी से अपने बाल झड़ने की चिंता के बारे में पता चला। इसी बाद वो एक मीटिंग के लिए सलमान खान के घर पहुंचे, जहां उन्होंने एक मेडिकल प्रक्रिया होते हुए देखी। बता दें कि शैलेंद्र के मुताबिक, एक व्यक्ति ग्लव्स पहनकर आया और सलमान खान के स्कैल्प में इंजेक्शन लगाने लगा। उन्होंने बताया कि ये देखकर वो हैरान रह गए। उनके अनुसार, सलमान ने उनकी प्रतिक्रिया देखकर कहा, "स्टार बनने की कीमत चुकानी पड़ती है।"

PRP थेरेपी पर शैलेंद्र सिंह ने किया दावा

शैलेंद्र सिंह ने दावा किया कि सलमान खान उस समय PRP थेरेपी करवा रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि उस वक्त भारत में इस प्रक्रिया को कानूनी मंजूरी नहीं मिली थी। उनके मुताबिक, इस इलाज में मरीज का खून लेकर उसे प्रोसेस किया जाता है और फिर स्कैल्प में इंजेक्ट किया जाता है। साथ ही, उन्होंने ये भी दावा किया कि उस दौर में कई बॉलीवुड स्टार्स इसी तरह का इलाज करवा रहे थे और एक डॉक्टर ने तो क्लिनिक का भी नाम लिया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

क्या है PRP ट्रीटमेंट

दरअसल, प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा (PRP) थेरेपी एक रीजनरेटिव ट्रीटमेंट है, जिसमें व्यक्ति के अपने खून का इस्तेमाल किया जाता है। पहले खून का सैंपल लेकर उसे सेंट्रीफ्यूज मशीन में प्रोसेस किया जाता है, इसके बाद इन्हें प्रभावित हिस्से में इंजेक्ट किया जाता है। बता दें कि हेयर लॉस के मामलों में PRP को स्कैल्प में लगाया जाता है। माना जाता है कि प्लेटलेट्स से निकलने वाले ग्रोथ फैक्टर्स बालों के फॉलिकल्स को सक्रिय करने, बालों की घनत्व बढ़ाने और दोबारा उगने में मदद कर सकते हैं।

फिलहाल, सलमान खान या उनकी टीम की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में शैलेंद्र सिंह के बयान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।