
भूमि पेडनेकर हुई ट्रोल (Photo Source- Bhumi Pednekar Instagram)
Bhumi Pednekar Sawan Video:बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के मौके पर भूमि ने भगवान शिव की भक्ति करते हुए अपना एक वीडियो और कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।धार्मिक भावनाओं से प्रेरित इस पोस्ट को लेकर तारीफ मिलने के बजाय एक्ट्रेस को कड़ी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोग उनके पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें भला बुरा कर रहे हैं। विवाद की मुख्य वजह पूजा के दौरान उनका ब्लैक सनग्लासेस यानी धूप का चश्मा पहनना बना है, जिसे कई यूजर्स ने अनुचित और दिखावा करार दिया है।
भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट शेयर की। जिसमें वह ब्लू डेनिम जींस और ब्लैक टॉप पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस कैजुअल लुक को आंखों पर लगाए ब्लैक सनग्लासेस के साथ पूरा किया था। वीडियो क्लिप में वह शिवलिंग पर बेहद श्रद्धा के साथ जल चढ़ाती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सावन शुरू होने के साथ ही मैं आसान जीवन के लिए नहीं, बल्कि इसे शान से जीने की ताकत के लिए प्रार्थना करती हूं। हर हर महादेव।" जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स ने मंदिर परिसर और धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चश्मा पहनने के उनके फैसले पर जमकर सवाल उठाए।
सोशल मीडिया पर किए लोगों ने कमेंट। एक यूजर ने लिखा, "चश्मा तो उतार लेतीं मैडम" दूसरे ने लिखा, "कोई जरूरत है ऐसे चश्मा लगाकर पूजा करने की???? हद है।" एक ने तंज कसते हुए कहा, "महादेव की पूजा से ज्यादा फोटोशूट- प्लीज ऐसी चीजें पोस्ट न करें।" एक अन्य नेटिजन ने सवाल किया, "मंदिर में भगवान की भक्ति कर रहे हैं कि फोटोशूट?" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "ये लोग पूजा में भी फैशन और स्टाइल ढूंढ लेते हैं, वरना आम नागरिक जैसी लगने लगेंगी।" एक यूजर ने सीधी सलाह देते हुए लिखा, "कम से कम चश्मा तो उतार लेतीं मैडम जी।"
तमाम ट्रोलिंग के बावजूद, भूमि ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में अपनी गहरी आस्था व्यक्त की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सावन शुरू होने के साथ ही मैं आसान जीवन के लिए नहीं, बल्कि इसे शान से जीने की ताकत के लिए प्रार्थना करती हूं। हर हर महादेव।"
जहां एक तरफ भूमि को ट्रोल किया जा रहा है वहीं, उन्होंने असम बाढ़ पीड़ितों पर चिंता व्यक्त की थी। साथ ही लोगों तक हर मुमकिन कोशिश पहुंचा रही हैं। इसके लिए वह लगातार अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी कर रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर जल्द ही बड़े पर्दे पर एक बेहद पावरफुल किरदार में नजर आने वाली हैं। वह आने वाली ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म "द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज" में निडर योद्धा रानी बेलावाड़ी मल्लम्मा का रोल निभाती दिखेंगी। संदीप सिंह द्वारा निर्देशित और निर्मित यह भव्य फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है।
Updated on:
30 Jul 2026 01:47 pm
Published on:
30 Jul 2026 01:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
