
रामायण के ट्रेलर से गायब दिखे हनुमान जी (Photo Source- Ramayana Teaser and Ramayana Trailer Launch Event)
Hanuman Missing Ramayana Trailer: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार वो दिन आ ही गया। 4 मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी और रावण के खौफनाक अवतार में यश की पहली झलक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। विजुअल इफेक्ट्स और विशाल पैमाने के लिए ट्रेलर की हर तरफ तारीफ हो रही है, लेकिन इसके साथ ही कई लोगों का दिल टूट गया है। एक बड़ा गर्व मेकर्स पर गुस्सा उतार रहा है। इसका बड़ा कारण कुछ और नहीं बल्कि ट्रेलर से मुख्य किरदार का गायब होना है। जी हां! फिल्म में 'भगवान हनुमान' की भूमिका निभा रहे सनी देओल (Sunny Deol) पूरे ट्रेलर में एक बार भी नजर नहीं आए, जिसने फैंस को हैरान और अचंभित कर दिया है।
ट्रेलर में रामायण के कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को दर्शाया गया है, जिसमें राम-सीता का विवाह, 14 साल का वनवास, शूर्पणखा से भेंट, सीता हरण और लंकापति रावण के उत्थान की झलकियां शामिल हैं। इतने बड़े कैनवास के बावजूद रामायण के सबसे अहम स्तंभ हनुमान का न दिखना चर्चा का विषय बन गया है। इंटरनेट पर कमेंट की लाइन लग गई है। लोग सवाल पूछ रहे हैं और ऐसे में इसका बड़ा कारण भी सामने आ गया है।
सोशल मीडिया पर 'हनुमान कहां हैं?' ट्रेंड करने लगा, जिसके बाद फैंस ने दो मुख्य थ्योरी सामने रखी हैं-
इस मेगा बजट फिल्म को नमित मल्होत्रा की 'प्राइम फोकस स्टोरीज', 'DNEG' और यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म में रणबीर, यश और साई पल्लवी के अलावा रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और संगीत ऑस्कर विजेता हंस जिमर (Hans Zimmer) और ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) ने तैयार किया है। फैंस अब उम्मीद लगा रहे हैं कि मेकर्स जल्द ही सनी देओल का हनुमान लुक किसी विशेष पोस्टर या टीजर के जरिए शेयर करेंगे।
Updated on:
30 Jul 2026 08:44 am
Published on:
30 Jul 2026 08:21 am
