29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रामायण’ से T-Series ने की 75 करोड़ में डील, ट्रेलर लॉन्च से पहले रणबीर कपूर की फिल्म बना रही रिकॉर्ड

Ranbir kapoor Ramayana: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर कल यानी 30 जुलाई को रिलीज होने वाला है। उससे पहले इसके म्यूजिक राइट्स को लेकर बड़ी खबर आई है। T-Series ने 75 करोड़ में इसके दोनों पार्ट के राइट्स खरदी लिए हैं।
2 min read
Google source verification
Ranbir kapoor Ramayana strikes a massive music deal with T Series 75 crore before trailer launch

रणबीर कपूर की रामायण (Photo Source-Official Teaser)

Ramayana music rights T Series 75 crore: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म 'रामायण' (Ramayana) दो भागों में सिनेमाघरों दस्तक देगी। इसका पहला पार्ट रिलीज से पहले ही व्यापारिक रिकॉर्ड बनाने लगा है। फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी म्यूजिक राइट्स डील्स में से एक हासिल कर ली है। म्यूजिक कंपनी T-Series ने फिल्म के दोनों हिस्सों (Part 1 और Part 2) के ऑडियो राइट्स खरीद लिए हैं। यह ऐतिहासिक डील 30 जुलाई को होने वाले ट्रेलर के वर्ल्ड प्रीमियर से ठीक पहले हुई है। इस खबर के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टी-सीरीज की वजह से बना रामायण का रिकॉर्ड

एक बड़े पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया है कि इस बहुचर्चित साउंडट्रैक को अपने नाम करने के लिए देश के कई बड़े म्यूजिक लेबल्स के बीच एक प्रतिस्पर्धा चल रही थी। कई दौर की बातचीत के बाद टी-सीरीज ने 75 करोड़ के एडवांस पेमेंट के साथ इस डील को फाइनल किया है। यह रकम एक रिफंडेबल एडवांस के रूप में दी गई है, जो दोनों पार्ट्स के म्यूजिक को कवर करती है।

T-Series के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि करते हुए कहा कि भूषण कुमार और कंपनी की सीनियर लीडरशिप को फिल्म के संगीत पर पूरा भरोसा है। इस फिल्म का संगीत बेहद खास होने वाला है, क्योंकि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) और हंस जिमर (Hans Zimmer) पहली बार किसी भारतीय फिल्म के लिए एक साथ काम कर रहे हैं।

'शुभ ब्रह्म मुहूर्त' में 30 जुलाई को आएगा रामायण का ट्रेलर

मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित ट्रेलर की रिलीज डेट का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई, 2026 (गुरुवार) को सुबह 4:15 बजे IST (शुभ ब्रह्म मुहूर्त) में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। पहले यह ट्रेलर 24 जुलाई को आने वाला था, लेकिन सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट (Sony Pictures Entertainment) के साथ वैश्विक वितरण (Global Distribution) समझौता होने के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 और दिल्ली के इवेंट में इसकी खास झलक दिखाई गई थी।

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा। वहीं, फिल्म की रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुई है पर कहा जा रहा है कि ट्रेलर में फिल्म की तारीख बताई जा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग